Raghav Chadha पर AAP ने गिरा दी गाज, राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाया, बोलने पर भी रोक; संसद में लगातार उठा रहे थे जनता से जुड़े मुद्दे

AAP ने चौकाने वाला फैसला लेते हुए अपने युवा नेता राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता के पद से हटा दिया है। पार्टी ने उनकी जगह सांसद अशोक मित्तल को राज्यसभा में उपनेता बनाने का फैसला लिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Raghav Chadha
Raghav Chadha | Image: X

आम आदमी पार्टी (AAP) ने चौकाने वाला फैसला लेते हुए अपने युवा नेता राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता के पद से हटा दिया है। पार्टी ने उनकी जगह सांसद अशोक मित्तल को राज्यसभा में उपनेता बनाने का फैसला लिया है। इस संबंध में राज्यसभा सचिवालय को आधिकारिक पत्र सौंप दिया है।

पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को सूचित किया है कि सांसद राघव चड्ढा को संसद में बोलने के लिए समय आवंटित न किया जाए।

राघव चड्ढा पर AAP ने गिरा दी गाज

इसके अलावा, AAP ने राज्यसभा सचिवालय को सौंपे पत्र में सांसद अशोक मित्तल को राज्यसभा में पार्टी का उप-नेता नियुक्त करने का अनुरोध किया है, जो सांसद राघव चड्ढा की जगह लेंगे।

 पार्टी के लिए चुप्पी बनी बड़ी वजह

राघव चड्ढा लंबे समय से पार्टी के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे हैं और राज्यसभा में सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं। हाल ही में उन्होंने संसद में कई जनहित से जुड़े मुद्दे उठाए, जैसे- एयरपोर्ट पर 10 रुपए की चाय, डिलीवरी बॉयज की समस्या, पैटरनिटी लीव का अहम मुद्दा। इसके बाद देशभर में उनकी हर तरफ तारीफें और चर्चा हो रही थी। मगर पार्टी के लिए उनके चुप्पी सवाल खड़े कर रही थी।

Advertisement

राघव से केजरीवाल नाराज

सूत्रों के अनुसार, राघव चड्ढा पिछले कुछ दिनों से पार्टी और उसके शीर्ष नेताओं से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चुप्पी साधे हुए थे। हाल ही में दिल्ली आबकारी नीति मामले में पार्टी के शीर्ष नेताओं को अदालत से राहत मिलने के बाद भी राघव चड्ढा ने न तो अरविंद केजरीवाल से, सिसोदिया से मुलाकात की और न ही सोशल मीडिया पर इस फैसले पर कोई प्रतिक्रिया दी। इससे बाद से ही पार्टी में इनको लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। अब पार्टी ने राघव चड्ढा पर गाज गिरा दी।

 यह भी पढ़ें: 'बेशर्मी भरा और...',बंगाल में जजों पर हमले को लेकर SC ने जताई नाराजगी

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड