Vladimir Putin India Visit: 'उम्मीद है यूक्रेन संकट जल्द खत्म होगा और फिर दुनिया शांति की ओर लौटेगी', द्विपक्षीय वार्ता में बोले PM मोदी

व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक के दौरान PM नरेंद्र मोदी ने रूस और भारत के संबंधों पर चर्चा की। इसके साथ ही पीएम मोदी ने द्विपक्षीय वार्ता में यूक्रेन संकट जल्द खत्म होने की भी उम्मीद जताई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi & Putin
PM Modi & Putin | Image: ANI

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने भारत दौरे के दूसरे और अंतिम दिन सबसे पहले राष्ट्रपति भवन पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुतिन का स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद रहे। इसके बाद पुतिन राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी और पुतिन के बीच हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें यूक्रेन संकट पर भी चर्चा हुई।

व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक के दौरान PM नरेंद्र मोदी ने कहा, 'हमारी समिट कई नतीजों के साथ चल रही है। आपकी यात्रा बहुत ऐतिहासिक है। 2001 में जब आपने कार्यभार संभाला और पहली बार भारत की यात्रा हुई आज उसे 25 साल हो गए हैं। उस पहली यात्रा में ही स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप की मजबूत नींव रखी गई थी। मैं पर्सनली भी बहुत खुश हूं कि पर्सनल लेवल पर आपके साथ मेरे रिश्तों ने भी 25 साल पूरे कर लिए हैं।

भारत और रूस के संबंध एक विजनरी लीडर की तरह-पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने आगे कहा, मेरा मानना ​​है कि 2001 में आपने जो रोल निभाया, वह इस बात का शानदार उदाहरण है कि एक विजनरी लीडर कैसे होता है, वह कहां से शुरू करता है और रिश्तों को कहां तक ले जा सकता है इसका एक उत्तम उदाहरण भारत और रूस के संबंध हैं।

यूक्रेन संकट पर हमने हमेशा चर्चा की-PM मोदी

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस-युक्रेन जंग पर कहा, "यूक्रेन के संकट के बाद हमारी लगातार चर्चा होती रही है आपने भी समय-समय पर एक सच्चे मित्र के रूप में हमें सभी चीजों से अवगत कराया। मैं समझता हूं कि ये विश्वास बहुत बड़ी ताकत है और आपको मैंने अनेक बार इस विषय पर चर्चा की है।

Advertisement

पीएम मोदी बोले- दुनिया शांति की ओर लौटेगी

पीएम मोदी ने विश्व में शांति की पहल करते हुए कहा, विश्व का कल्याण शांति मार्ग पर ही है हम सबको मिलकर शांति के राह तलाशने चाहिए और पिछले दिनों जो प्रयास चल रहे हैं मुझे पूरा विश्वास है कि विश्व फिर से एक बार शांति की दिशा में लौटेगा। हैदराबाद हाउस में राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत न्यूट्रल देश नहीं है। वह शांति का पक्षधर रहा है। उन्होंने पुतिन एक दूरदर्शी नेता बताया औऱ कहा कि भारत और रूस के बीच संबंध नई ऊंचाई पर है। शांति के हर प्रयास का भारत समर्थन करता है। 

यह भी पढ़ें: PM मोदी और प्रेसिडेंट पुतिन ने 7LKM में की 90 मिनट तक वन-ऑन-वन ​​मीटिंग, क्या हुई चर्चा?

Advertisement
Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड