PM मोदी और प्रेसिडेंट पुतिन ने 7LKM में की 90 मिनट तक वन-ऑन-वन ​​मीटिंग, क्या हुई चर्चा?

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर हैं। आज उनकी यात्रा का दूसरा दिन है। यात्रा के पहले दिन पीएम मोदी के आधिकारिक आवास 7LKM में भव्य स्वागत हुआ । दोनों नेताओं के बीच एक अनौपचारिक बैठक भी हुई। जानें पीएम मोदी और पुतिन के बीच क्या हुई बात?

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi & Putin at 7LKM
पीएम आवास पर मोदी संग राष्ट्रपति पुतिन | Image: ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार शाम 7, लोक कल्याण मार्ग पर करीब 90 मिनट तक वन-ऑन-वन ​​मीटिंग की, सरकारी सूत्रों  के हवाले से ये जानकारी मिली है। यह हाई-लेवल मीटिंग पुतिन के भारत के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे के तौर पर आज होने वाली फॉर्मल डेलीगेशन-लेवल की बातचीत से पहले हुई है। पीएम आवास पर पुतिन के लिए स्पेशल डिनर का भी इंतजाम किया गया था।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा पर गुरुवार शाम नई दिल्ली पहुंचे। पालम एयरपोर्ट पर सबसे पहले उनका सेरेमोनियल वेलकम हुआ। स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल तोड़ते हुए एयरपोर्ट पर खुद प्रधानमंत्री मोदी ने गले लगाकर पुतिन का स्वागत किया। फिर दोनों नेता एक ही कार में बैठकर प्रधानमंत्री आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पहुंचे। सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, PM मोदी और प्रेसिडेंट पुतिन ने गुरुवार शाम 7LKM पर 90 मिनट तक वन-ऑन-वन ​​मीटिंग की।

4 साल बाद भारत दौरे पर पुतिन

राष्ट्रपति पुतिन का यह दौरा इंडिया-रूस स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को लेकर बेहद खास माना जा रहा है। खासकर तब जब दोनों देश बदलते ग्लोबल जियोपॉलिटिकल डायनामिक्स के बीच डिफेंस और एनर्जी कोऑपरेशन को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं। 4 साल बाद पुतिन भारत दौरे पर आए हैं। दोनों नेताओं के बीच 90 मिनट में क्या बातचीत हुई, ये औपचारिक रूप में बाहर तो नहीं आई, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि दुनिया भर में चल रही उथल-पुथल, कई देशों के बीच संघर्ष और विश्व के ताजा हालात पर बात हुई होगी।

दोनों देशों में कई अहम डील होने की उम्मीद

 इस दौरे से दोनों देशों को कई उम्मीदें हैं। भारतीय व्यापार के लिए नए मार्केट खुलने की भी उम्मीद है, जिससे शायद रोजगार बढ़ेगा और किसानों को फायदा होगा। शिपिंग, हेल्थकेयर, फर्टिलाइजर और कनेक्टिविटी जैसे सेक्टर में कई एग्रीमेंट और मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) होने की उम्मीद है। पुतिन के भारत दौरे का आज, 5 दिसंबर आज दूसरा और बेहद ही अहम दिन है। पीएम मोदी के साथ उनकी अहम बैठक होगी, जिसमें दोनों देशों के बीच कई बड़ी डील हो सकती है।
 

Advertisement

ट्रेड और इन्वेस्टमेंट के अलावा, अधिकारियों ने बताया कि यह दौरा दोनों देशों के बीच लोगों के बीच संबंधों, मोबिलिटी पार्टनरशिप, कल्चरल एक्सचेंज और साइंटिफिक सहयोग को मजबूत करने पर भी फोकस करेगा। हालांकि, बंद कमरे में होने वाली बातचीत का एजेंडा अभी नहीं बताया गया है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक बयान का इंतजार है।

यह भी पढ़ें: पुतिन के स्वागत में तिंरगा और रूसी झंडों से पटा पूरा PM आवास-Photos

Advertisement
Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड