अपडेटेड 24 February 2026 at 19:10 IST

चारों तरफ चीख-पुकार, टूटे शीशे, खिड़कियों से लटके शव... पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कैसे पलटी डबल डेकर बस? यात्रियों ने सुनाया आंखों देखा मंजर

Purvanchal Expressway Accident: लखनऊ के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार को भीषण बस हादसा हुआ। दर्दनाक हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इस भयानक हादसे के बाद आसपास में मातम का माहौल बन गया।

Follow : Google News Icon  
purvanchal expressway high speed bus overturned accident in gosaiganj lucknow
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कैसे पलटी डबल डेकर बस? | Image: ANI

Purvanchal Expressway Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गोसाईगंज के जौखंडी गांव के पास सोमवार दोपहर एक डबल डेकर बस पलटने से बड़ा हादसा हो गया। यह हादसा इतना भयानक था कि बस पलटने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। 

दरअसल, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक डबल डेकर बस लुधियाना से बिहार के दरभंगा जा रही थी। एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार की वजह से बस अचानक से पलट गई और हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी बताए जा रहे हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बना गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई।

पांच लोगों की मौके पर मौत

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे डबल डेकर पलटने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ शव को टूटे शीशे पर भी लटकते देखा गया। इस हादसे में दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, वहीं कुछ गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि इस बस में कम से कम 40 लोग सवार थे।

चारों तरफ चीख-पुकार, खिड़कियों से लटके शव

इस दर्दनाक हादसे के बाद चारों तरफ चीख-पुकार की आवाज गूंजने लगी। हादसे के बाद बस के शीशे टूट गए और खिड़कियों से शव लटक रहे थे। कुछ चश्मदीदों ने बताया कि हादसे से ठीक पहले बस सांप के जैसे लहरा रही थी। उसके बाद देखते ही देखते आंखों के सामने अचानक से बस पलट गई। यात्री लोग चीख-पुकार मचाने लगे। सड़क पर यात्रियों का सामान बिखर गया। ट्रैफिक रुक गया।

Advertisement

नशे में था बस ड्राइवर

बस पंजाब के लुधियाना से दरभंगा, बिहार जा रही थी। बस यात्रियों का कहना है कि ड्राइवर नशे में धुत था। यात्रियों ने उसे कई बार मना किया, लेकिन उसने लापरवाही से गाड़ी चलाना जारी रखा। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गोसाईगंज लखनऊ टोल प्लाजा से जैसे ही बस आगे बढ़ी वैसे ही पलट गई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस दर्दनाक हादसे की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस पहुंच गई। पुलिस तुरंत बचाव कार्य में जुट गई। हादसे में घायल लोगों को सबसे पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद एक्सप्रेसवे से बस को हटाया गया ताकि आवाजाही बाधित न हो। इस मामले की जांच में पुलिस जुट गई है और बस ड्राइवर और मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: मेले में रील बना रहे ट्रांसजेंडर को पुलिस कांस्टेबल ने सरेआम किया KISS, VIDEO वायरल होते ही कमेंट में गिड़गिड़ाने लगा; अब होगी कार्रवाई
 

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 24 February 2026 at 19:10 IST