जगन्नाथ मंदिर के बाहरी रत्न भंडार का काम पूरा, अंदर मिले सामान पर इंस्पेक्शन कमिटी के चेयरमैन का बड़ा बयान

Puri Jagannath Temple: पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार में रखे बहुमूल्य आभूषणों की गिनती और मरम्मत का काम अब अहम चरण में पहुंच गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Jagannath Temple
Jagannath Temple | Image: FB/LordJagannath

Puri Jagannath Temple: पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार में रखे बहुमूल्य आभूषणों की गिनती और मरम्मत का काम अब अहम चरण में पहुंच गया है। मंदिर के मुख्य प्रशासक अरबिंद कुमार पाढ़ी ने जानकारी दी कि जगन्नाथ मंदिर के बाहरी खजाने की सूची तैयार करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 

अरबिंद कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि यह प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू हुई थी और इसका दूसरा चरण पूरा हो चुका है, जिससे संपूर्ण रत्न भंडार की सूची तैयार हो गई है। 

जगन्नाथ मंदिर के बाहरी रत्न भंडार का काम पूरा

उन्होंने आगे कहा- ‘सरकार की मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार, भीतरी रत्न भंडार की सूची 13 अप्रैल से शुरू होगी। हालांकि, चंदन यात्रा के आगामी अनुष्ठानों के कारण, इस अवधि के दौरान सूची तैयार करने की प्रक्रिया अस्थायी रूप से रोक दी जाएगी और अनुष्ठानों के बाद इसे फिर से शुरू किया जाएगा’। 

बाहरी रत्न भंडार में क्या मिला?

उनके अलावा, जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार के लिए इंस्पेक्शन कमिटी के चेयरमैन जस्टिस बिश्वनाथ राठ (सेवानिवृत्त) ने भी एएनआई से बात करते हुए इस प्रक्रिया को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश इस हफ्ते बाहरी रत्न भंडार का काम खत्म करना था जो हो चुकी है। अब सोमवार से भीतरी भंडार का काम शुरू करना है। जब उनसे अंदर मिले सामान को लेकर सवाल किया गया तो बिश्वनाथ ने कहा कि “यह भगवान की संपत्ति है, जो भगवान के पास ही रहनी चाहिए, यही हमारी कोशिश है”।

Advertisement

आपको बता दें कि इस प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए हाईटेक तकनीक का सहारा लिया गया है। रत्न भंडार में मिले हर आभूषण की 3D मैपिंग, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की जा रही है, ताकि भविष्य में किसी तरह का विवाद न हो। अब सब भीतरी रत्न भंडार का काम शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं जिसकी गिनती और मूल्यांकन की प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू होगी। हालांकि, 14 अप्रैल को महा विषुव संक्रांति के कारण काम एक दिन के लिए रुक जाएगा लेकिन फिर 16 से 18 अप्रैल तक लगातार प्रक्रिया जारी रखी जाएगी।

ये भी पढे़ंः प्रिंसिपल ने किया 'गंदा काम' या कुछ और? खून से लथपथ स्‍कूल से लौटी 5 साल की मासूम, नईमुद्दीन हुआ गिरफ्तार, मेडिकल रिपोर्ट में खुलेगा राज

Advertisement
Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड