पंजाब में चुनाव से पहले जनता को लगा महंगाई का झटका, वेरका ने बढ़ाए दूध के दाम, नई कीमतें आज से लागू; जानें अब कितने में मिलेगा डबल टोंड मिल्क

पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन लिमिटेड के ब्रांड वेरका के दूध की कीमतों में इजाफा कर दिया है। नई कीमत आज से लागू हो गई है। जानें अब कितने में मिलेगा टोंड और डबल टोंड मिल्क।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Verka milk price hike
वेरका ने बढ़ाए दूध के दाम | Image: Ani/X/Republic

अमूल, मदर डेयरी और लखनऊ की पराग के बाद अब पंजाब की प्रमुख दूध ब्रांड वेरका ने भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। नई कीमत 13 नवंबर यानी शुक्रवार से लागू हो गई है। हालांकि, थोड़ी राहत की बात है कि  दूध के दामों में बढ़ोतरी के बीच लस्सी, दही, देसी घी सहित अन्य उत्पादों के दामों में बढ़ोतरी नहीं की गई है।

पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन लिमिटेड के ब्रांड वेरका के दूध की कीमतों में इजाफा को लेकर सर्कुलर जारी कर दिया है। फेडरेशन ने गुरुवार को जारी सर्कुलर में बताया कि स्टैंडर्ड, फुल क्रीम और गाय के दूध में 4 रुपये प्रति लीटर जबकि टोंड और डबल टोंड दूध में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। अन्य उत्पादों जैसे लस्सी, दही और देसी घी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

नई कीमतें इस प्रकार हैं (500 मिली पैक)

  • फुल क्रीम दूध: 36 रुपये से बढ़कर 38 रुपये
  • स्टैंडर्ड दूध: 33 रुपये से बढ़कर 35 रुपये
  • टोंड दूध: 30 रुपये से बढ़कर 31 रुपये
  • डबल टोंड दूध: 27 रुपये से बढ़कर 28 रुपये
  • गाय का दूध: 31 रुपये से बढ़कर 33 रुपये
  • स्किम्ड दूध: 24 रुपये से बढ़कर 25 रुपये

वहीं, एक लीटर के पैक की कीमत

  • फुल क्रीम दूध: 72 रुपये की बढ़कर 76 रुपये 
  • स्टैंडर्ड दूध: 65 रुपये से बढ़कर 69 रुपये 
  • टोन्ड दूध : 59 रुपये से बढ़कर 61 रुपये 
  • डबल टोंड:  53 रुपये से बढ़कर 55 रुपये

इसके पहले अमूल, मदर डेयरी और पराग के दूध भी महंगे हो चुके हैं। लखनऊ दुग्ध संघ ने दूध की लागत में हुई लगातार वृद्धि का हवाला देते हुए पराग दूध के विभिन्न वेरिएंट्स की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है। वहीं, पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव को लेकर सभी दलों की तैयारियां भी शुरू कर दी है। इस बीच आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका लगा है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर बरकरार, GRAP-3 भी बेअसर, AQI 500 के पार

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड