Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर बरकरार, GRAP-3 भी बेअसर, AQI 500 के पार; जहरीली हावा में सांस लेना दूभर
दिल्ली-NCR में दिवाली के बाद से वायु प्रदूषण का स्तर लगातार गंभीर बना हुआ है। GRAP-3 की सारी पाबंदियां लगाने के बावजूद भी प्रदूषण के स्तर में गिरावट दर्ज नहीं की जा रही है। जहरीली हावा में सांस लेना लोगों को लिए दूभर है।
- भारत
- 3 min read

दिल्ली-एनसीआर में हवा दिन-ब-दिन दमघोंटू होती जा रही है। दिवाली के बाद से वायु प्रदूषण का स्तर लगातार गंभीर बना हुआ है। शुक्रवार को भी राजधानी के अधिकतर इलाके स्मॉग की परत से ढकी हुई है। हवा और भी जहरीली हो गई। हालात ये हैं कि शहर में प्रदूषण का 'रेड अलर्ट' है। आईए जानते हैं शहर का ताजा वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) क्या है...
कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने पूरे दिल्ली-NCR में ग्रैडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण की पाबंदियां लागू कर दी हैं, बावजूद राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। राजधानी की हवा अभी-भी जहरीली बनी हुई है, जिससे लोगों की सांसों पर संकट बरकरार है।
धुंध की मोटी चादर ढकी राजधानी
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सुबह 5:05 बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 402 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। कुछ इलाकों में यह आंकड़ा 500 के करीब पहुंच गया। आसमान पर धुंध की मोटी चादर छाई रही, जिससे कई जगहों पर दृश्यता भी प्रभावित हुई।
कई इलाकों में AQI 500 के पार
CPCB के अनुसार, AIIMS के आसपास एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 418 है, जिसे 'गंभीर' श्रेणी में रखा गया है। रजोकरी बॉर्डर पर एयर क्वालिटी इंडेक्स 402 है। गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद के कई इलाकों में AQI 500 के पार भी दर्ज किया गया।
Advertisement
दिल्ली के प्रमुख इलाकों का AQI
- IIT दिल्ली: 488 (सबसे अधिक प्रदूषित)
- चांदनी चौक और दिल्ली विश्वविद्यालय नॉर्थ कैंपस: 474
- पंजाबी बाग और आईटीओ: 455
- बुराड़ी: 452
- जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू): 450
- आयानगर: 434
- आनंद विहार: 404
- इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: 402
NCR शहरों का हाल-
- गाजियाबाद: 377
- नोएडा: 369
- गुरुग्राम: 349
- फरीदाबाद: 312
सरकार और प्रशासन की ओर से प्रदूषण नियंत्रण के कई दावे किए जा रहे हैं, लेकिन राजधानी की मौजूदा स्थिति इन प्रयासों के असर पर सवाल खड़े कर रही है। आम जनता को जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर होना पड़ रहा है।
सांस संबंधी मरीजों की संख्या बढ़ी
इस अत्यधिक प्रदूषण से बच्चों, बुजुर्गों और सांस व दमा जैसी पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। डॉक्टरों ने संवेदनशील वर्ग के लोगों को घरों के अंदर रहने और सुबह-शाम बाहर निकलने से बचने की सख्त सलाह दी है।