Earthquake: देर रात उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और सुबह असम में महसूस किए गए भूकंप के झटके, जानिए कितनी रही तीव्रता

भारत में 13 नवंबर को धरती डोली है। एक ओर उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। वहीं दूसरी ओर असम के नागांव में सुबह-सुबह धरती डोल उठी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Earthquake
भूकंप | Image: X

Earthquake: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर उसकी तीव्रता 4.2 मापी गई।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, 13 नवंबर को रात 12 बजकर 27 मिनट पर उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में धरती हिली। भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई में था। इसका केंद्र 30.024° उत्तरी अक्षांश और 80.294° पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया।

जान-माल के नुकसान की खबर नहीं

हालांकि राहत की बात यह है कि फिलहाल भूकंप से जान-माल के नुकसान को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

असम में भूकंप की कितनी रही तीव्रता

इसके अलावा 13 नवंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 04:13 बजे असम के नागांव में भी भूकंप आया। यहां भूकंप की तीव्रता 3.8 दर्ज की गई। इस भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से 30 किलोमीटर की गहराई में स्थित था, जिसकी भौगोलिक स्थिति 26.427 उत्तरी अक्षांश और 92.582 पूर्वी देशांतर पर मापी गई है। अभी तक किसी नुकसान या हताहत होने की सूचना नहीं है।

Advertisement

भूकंप आने पर क्या करें?

भूकंप आने पर सबसे पहले घबराना नहीं है। सरकार की आपदा टीम NDMA की तीन शब्दों की सीख को ध्यान में रखना है- झुको, ढको, पकड़ो। यानी झुको यानी नीचे बैठ जाएं या लेट जाएं। ढको यानी सिर और गर्दन को हाथों से ढक लें या फिर अगर पास में कोई मजबूत मेज हो तो उसके नीचे घुस जाएं। पकड़े यानी उस मेज को मजबूती से पकड़ लें ताकि वह हिलते-हिलते कहीं दूर न चली जाए।

इसके अलावा अगर आपके घर में खिड़की, शीशे, टीवी और भारी अलमारी है दो उससे दूरी बनाए रखें। रसोई या बाथरूम के कोने में बैठ जाएं। दरवाजे के पास खड़े होने की गलती कतई न करें। यदि आप बाहर हैं तो खुली जगह की तरफ जाएं जैसे मैदान या पार्क। इमारतों, पेड़ों, बिजली के खंभों और दीवारों से कोसो दूर रहें।

Advertisement

वहीं अगर आप ड्राइव कर रहे हैं हो तो गाड़ी सड़क के किनारे रोककर अंदर ही बैठे रहें। ब्रेक लगाएं और सिर को हाथों से कवर कर लें। अगर स्कूल या ऑफिस में हैं तो टीचर या बॉस के बताए रास्ते पर चलें। इस दौरान लिफ्ट का इस्तेमाल भूलकर भी न करें। सीढ़ियों से धीरे-धीरे नीचे उतरें।

भूकंप के बाद क्या करें?

भूकंप के झटके रुकने के बाद भी एक-दो मिनट अपनी जगह पर रुके रहें। इसके बाद आराम से बाहर निकलें। फिर गैस, बिजली का स्विच और पानी की पाइप बंद कर दें। इसके अलावा अगर कहीं आग लगी हो तो पहले उसे बुझाने का प्रयास करें। अपने आसपास मौजूद लोगों पर ध्यान दें कि कहीं कोई घायल तो नहीं है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को की पहले मदद करें और उन्हें बाहर निकालें। फोन का इस्तेमाल केवल बेहद जरूरी काम के लिए ही करें, क्योंकि भूकंप के बाद लाइनें अत्यधिक व्यस्त हो जाती हैं। साथ ही रेडियो या टीवी से सरकारी जानकारी प्राप्त करते रहें।

यह भी पढ़ें: Chardham Yatra 2026: तीन धामों के कपाट हुए बंद, 16 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ होगा यात्रा का समापन   
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड