BIG BREAKING: पंजाब से बड़ी खबर, फिरोजपुर से दो खूंखार आतंकवादी गिरफ्तार; बड़े हमले की कर रहे थे प्‍लानिंग

पंजाब के फिरोजपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां दो खूंखार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से आरडीएक्‍स लेगे दो IED मिले हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Punjab two terrorists arrested
पंजाब से बड़ी खबर, फिरोजपुर से दो खूंखार आतंकवादी गिरफ्तार; बड़े हमले की कर रहे थे प्‍लानिंग . | Image: Punjab Police X

पंजाब के फिरोजपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां दो खूंखार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से आरडीएक्‍स लेगे दो IED मिले हैं। आतंकियों की पहचान जग्‍गा सिंह और मनजिंदर सिंह के रूप में हुई है। दोनों गोल्‍डी ढिल्लो के संपर्क में थे और किसी बड़े हमले की प्‍लानिंग में थे। 

पंजाब के फिरोजपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां दो खूंखार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से आरडीएक्‍स लेगे दो IED मिले हैं। आतंकियों की पहचान जग्‍गा सिंह और मनजिंदर सिंह के रूप में हुई है। दोनों गोल्‍डी ढिल्लो के संपर्क में थे और किसी बड़े हमले की प्‍लानिंग में थे। पंजाब पुलिस की जांच में इनका लिंक जेल में बैठे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ भी निकला है। डीजीपी पंजाब ने इसे लेकर जानकारी साझा की है। दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं।

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने कहा- काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर ने जर्मनी में बैठे आतंकी गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोल्डी ढिल्लों द्वारा संचालित आतंकी मॉड्यूल के प्रमुख गुर्गे जग्गा सिंह और मनजिंदर सिंह को अरेस्ट किया है। गोल्डी ढ़िल्लों का नाम पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के साथ भी जोड़ा है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा- राज्य की शांति बिगाड़ने की पाकिस्तान की ISI की योजना को विफल कर दिया।

गोल्डी ढ़िल्लों पर है 10 लाख का इनाम

Advertisement

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि विदेश जर्मनी में बैठे गोल्डी ढिल्लों पर एनआईए द्वारा दस लाख का इनाम घोषित किया गया था। इस मामले में पुलिस ने एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत स्टेट स्पेशल ऑपरेशन युनिट (SSOC) मोहाली में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले में टेरर गतिविधि को लेकर पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़ें- UP: सास-दामाद प्रेमकांड में अब जीजा जी की एंट्री, पहले खुद किया अनीता से बात फिर राहुल को दिया नंबर;5 दिन 4 रात की पूरी कहानी

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड