Punjab: दिग्गज मैराथन धावक फौजा सिंह हिट-एंड-रन मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी, NRI को किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने दिग्गज मैराथन धावक 114 साल के फौजा सिंह की हिट-एंड-रन मौत के सिलसिले में एक NRI को गिरफ्तार किया है।

Follow : Google News Icon  
Punjab Police arrested NRI in hit-and-run death of marathoner Fauja Singh
दिग्गज मैराथन धावक फौजा सिंह | Image: ANI (File Photo)

Fauja Singh Death : पंजाब के दिग्गज मैराथन धावक फौजा सिंह का सोमवार (14 जुलाई) शाम को एक रोड एक्सीडेंट में निधन हो गया, वो 114 साल के थे। अब पंजाब पुलिस ने इस मामले में बड़ा खुलासा करते हुए एक NRI को गिरफ्तार किया है। दिग्गज मैराथन धावक फौजा सिंह की हिट-एंड-रन मौत में पुलिस ने NRI अमृतपाल सिंह ढिल्लों को गिरफ्तार कर फॉर्च्यूनर एसयूवी को बरामद कर लिया है। पुलिस ने महज 30 घंटे के भीतर इस मामले में गिरफ्तार की है।

आरोपी NRI अमृतपाल सिंह ढिल्लों जालंधर के करतारपुर स्थित दसूपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसे मंगलवार देर रात हिरासत में लिया गया और भोगपुर थाने में उनसे पूछताछ चल रही है। उन्हें आज कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।

कैसे हुई गिरफ्तारी?

फौजा सिंह सोमवार की दोपहर करीब 3:30 बजे सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान जालंधर-पठानकोट हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें जालंधर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां शाम को उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने संदिग्ध वाहनों की एक सूची तैयार की थी। मंगलवार देर शाम, अधिकारियों ने एक फॉर्च्यूनर एसयूवी की पहचान की। शुरुआती जांच में पता चला कि संदिग्ध गाड़ी कपूरथला निवासी वरिंदर सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है।

जालंधर पुलिस की टीम जब वरिंदर सिंह से पूछताछ करने कपूरथला पहुंचीं, तो पता चला कि उन्होंने कार को दो साल पहले NRI अमृतपाल सिंह ढिल्लों को बेच दिया था। जो हाल ही में कनाडा से लौटा था। जिसके बाद पुलिस ने ढिल्लों को गिरफ्तार कर लिया। 

Advertisement

दुनिया के सबसे उम्रदराज मैराथन धावक

1 अप्रैल, 1911 को जन्मे फौजा सिंह कथित तौर पर पांच साल की उम्र तक चल भी नहीं पाते थे। फिर दुर्घटनाओं और व्यक्तिगत त्रासदियों में अपने परिवार के कई सदस्यों को खोने के बाद, सिंह ने डिप्रेशन से जूझते हुए दौड़ना शुरू कर दिया। फौजा सिंह 1990 के दशक में अपने एक बेटे के साथ रहने के लिए ब्रिटेन चले गए। फिर 89 साल की उम्र में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय आयु-वर्ग मैराथन में भाग लेना शुरू किया।

फौजा सिंह दुनिया के सबसे उम्रदराज मैराथन धावक थे। फौजा ब्रिटेन में रहते थे और इंटरनेशनल लेवल पर वेटरन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर कई रिकॉर्ड बना चुके थे। उन्होंने मैराथन दौड़ने का अपना ये सफर 2000 में शुरू किया था और आठ दौड़ों में हिस्सा लिया था।

Advertisement

ये भी पढ़ें: SCO बैठक में एस जयशंकर ने चीन के सामने खोली पाक की पोल, तो पाकिस्तान के बदले सुर, विदेश मंत्री बोले- 'हम भारत के साथ...'

Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड