अवैध रूप से अमेरिका जाने के दौरान पंजाब के व्यक्ति की ग्वाटेमाला में मौत

Punjab: पंजाब के अजनाला के एक व्यक्ति की ग्वाटेमाला में हृदयाघात से मौत हो गयी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
dead representative
dead representative | Image: PTI

Punjab: पंजाब के अजनाला के एक व्यक्ति की ग्वाटेमाला में हृदयाघात से मौत हो गयी। यह जानकारी राज्य के प्रवासी मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने रविवार को दी।

धालीवाल ने गुरप्रीत सिंह की मौत पर दुख जताते हुए युवाओं को सलाह दी कि वे अनधिकृत मार्गों से विदेश यात्रा करने का प्रयास न करें और इसके बजाय भारत में कौशल शिक्षा प्राप्त करें।

उन्होंने कहा कि सिंह की मौत उस वक्त हृदयाघात से हुई, जब वह कुछ लोगों के साथ ‘डंकी’ मार्ग से अमेरिका जा रहा था। यह मार्ग अवैध और जोखिम भरा है, जिसका इस्तेमाल प्रवासी अमेरिका में प्रवेश करने के लिए करते हैं।

पता चला है कि गुरप्रीत के परिवार ने उसे अमेरिका ले जाने के लिए एजेंटों को 16.5 लाख रुपये दिए थे। यह घटना 5 फरवरी को पंजाब के 30 लोगों सहित 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को अमेरिकी सैन्य विमान से वापस भेजे जाने के कुछ दिनों बाद हुई है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली में बढ़ी सियासी गर्मी, जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे प्रवेश वर्मा; सीएम पद की करेंगे दावेदारी?
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड