पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की निगरानी के लिए मंत्रियों की 5 सदस्यीय समिति बनाई

पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ जारी कार्रवाई की निगरानी के लिए कैबिनेट मंत्रियों की पांच सदस्यीय समिति गठित की है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Punjab CM
पंजाब सीएम भगवंत मान. | Image: PTI

Punjab News: पंजाब सरकार ने राज्य में नशे के खिलाफ जारी कार्रवाई की निगरानी के लिए कैबिनेट मंत्रियों की पांच सदस्यीय समिति गठित की है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि समिति की अध्यक्षता वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा करेंगे और यह समिति पुलिस और स्वास्थ्य विभागों की कार्रवाइयों की निगरानी करेगी।

समिति में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री अमन अरोड़ा, स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह, परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और उद्योग मंत्री तरणप्रीत सिंह सोंध को सदस्य बनाया गया है।

पंजाब सरकार ने राज्य से नशे के उन्मूलन के लिए बहुआयामी रणनीति अपनाई है जिसमें कानूनी कार्रवाई, रोकथाम, नशामुक्ति और पुनर्वास शामिल हैं। राज्य में नशे की समस्या को लेकर विपक्षी दलों की लगातार आलोचना के बीच सरकार ने यह कदम उठाया है।

यह भी पढ़ें: 'बदला जाए नजफगढ़ का नाम', दिल्ली विधानसभा में बीजेपी विधायक ने उठाई मांग

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड