पंजाब के फिरोजपुर में पाकिस्तान का ड्रोन हमला, 3 लोग गंभीर घायल.... पाक सेना ने कहा- 'हम भारत के साथ युद्ध में है'

पंजाब के फिरोजपुर जिले के फिमक गांव में पाकिस्तान की ओर से किए गए ड्रोन हमले में एक ही परिवार के 3 सदस्य घायल हो गए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pakistan Drone Strike
फिरोजपुर में पाकिस्तान का ड्रोन हमला | Image: ANI

Pakistan Drone Strike: भारत-पाक तनाव अब खतरनाक मोड़ पर है। पंजाब के फिरोजपुर जिले के फिमक गांव में पाकिस्तान की ओर से किए गए ड्रोन हमले में एक ही परिवार के 3 सदस्य घायल हो गए हैं। फिरोजपुर के SSP भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि घायलों को जलने के गंभीर जख्म हैं और उनका इलाज किया जा रहा है। इलाके में सेना ने कई ड्रोन को मार गिराया है, वहीं, हमले के बाद इलाके में पूरी तरह ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है। सायरनों की आवाजें और विस्फोटों की गूंज से दहशत फैली है।

इस हमले के तुरंत बाद पाकिस्तान के सशस्त्र बलों के प्रवक्ता ने बयान देकर कहा- 'हम भारत से युद्ध में हैं।' यह बयान बताता है कि पाकिस्तान युद्ध चाहता है। भारत की सुरक्षा एजेंसियां और सेना अलर्ट मोड पर हैं और सीमा के हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसके अलावा फिमक गांव के ताजा हालात बेहद तनावपूर्ण बताए जा रहे हैं।

फिरोजपुर SSP बोले- ‘3 लोगों के घायल होने की सूचना’

पाकिस्तानी ड्रोन हमले में घायल हुए एक परिवार के बारे में SSP फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि, 'हमें 3 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। उनके शरीर पर जलने के जख्म हैं। डॉक्टर उनका इलाज करेंगे। सेना ने अधिकांश ड्रोन को निष्प्रभावी कर दिया है।'
 

अंधेरा होते ही कायराना हरकत पर उतरा पाकिस्तान 

अंधेरा छाते ही पाकिस्तान ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया। (Pakistan Drone attacks) पाकिस्तान ने जम्मू, सांबा और पठानकोट में बड़ी संख्या में ड्रोन हमला करने की कोशिश की है। जिसे भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पूरी तरह से नाकाम कर दिया है। सीमा से लगे इलाकों में लगातार धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं।

Advertisement

पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी के कारण पुंछ में धमाकों की आवाजें सुनी गई। खबर है कि अकेले जम्मू क्षेत्र में पाकिस्तान की तरफ से आए 100 से ज्यादा ड्रोन को रोका गया है। भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने ब्लैकआउट के बीच पाकिस्तानी ड्रोन को गिराया। वर्तमान हालात को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में आदेश तक स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

कई जगह पूर्ण ब्लैकआउट लागू

उधमपुर में पूरी तरह से ब्लैकआउट किया गया है और सायरन की आवाजें सुनी जा सकती हैं। पंजाब के फिरोजपुर में भी पूर्ण ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है। वहां सायरन और विस्फोटों की आवाजें सुनी जा सकती हैं।

Advertisement

पाक हमलों की कोशिश नाकाम

भारत ने पाकिस्तान के हमले की कोशिशों को नाकाम करने के लिए बराक-8 मिसाइल, S-400 सिस्टम और आकाश मिसाइल तैनात किए हैं। इससे पहले भारत ने बुधवार (7 मई) की रात 15 शहरों पर पाकिस्तानी हमले की कोशिशों को नाकाम किया था। बराक-8 मिसाइल, S-400 ट्रायम्फ एयर डिफेंस सिस्टम, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश और स्वदेशी एंटी-ड्रोन तैनात किए हैं।

पाकिस्तानी सेना ने मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल कर अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज को निशाना बनाने की कोशिश की थी। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने एक भी मिसाइल को टारगेट नहीं छूने दिया।

यह भी पढ़ें : BIG BREAKING: कठुआ में पाकिस्तान को मिला मुंहतोड़ जवाब, ड्रोन हमला नाकाम

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड