BIG BREAKING: कठुआ में पाकिस्तान को मिला मुंहतोड़ जवाब, ड्रोन हमले को एयर डिफेंस सिस्टम ने किया नाकाम

India Pakistan Conflict : जम्मू-कश्मीर में कठुआ के लखनपुर इलाके में पाकिस्तान की एक और साजिश नाकाम कर दी गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Drone attack failed
ड्रोन हमला नाकाम | Image: Republic

India Pakistan Conflict : जम्मू-कश्मीर में कठुआ के लखनपुर इलाके में पाकिस्तान की एक और साजिश नाकाम कर दी गई है। भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी ड्रोन को समय रहते निशाना बनाकर नष्ट कर दिया। ड्रोन हमले के बीच पाक रेंजर्स ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अचानक BSF जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में BSF ने भी मुंहतोड़ और सटीक कार्रवाई की है। मिली जानकारी के मुताबिक, जम्मू सेक्टर में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क हैं। 

वहीं, उरी सेक्टर में भी नियंत्रण रेखा पर एक बार फिर हालात बिगड़ते दिखे जब पाकिस्तान की ओर से भारी गोलीबारी और तोपों का इस्तेमाल किया गया है। आज (9 मई) दोपहर बाद शुरू हुई इस फायरिंग के दौरान विस्फोटों की आवाजें दूर-दूर तक सुनी गईं। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि सामने आया वीडियो अभी कुछ घंटे पहले का बताया जा रहा है लेकिन पाकिस्तान की यह हरकत सीमा पर तनाव को और भड़काने वाली मानी जा रही है।

पाकिस्तान की नापाक हरकत, तोपों से गोलाबारी की 

दअसल पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। नाकाम ड्रोन हमलों के बाद आज फिर पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों और तोपों से गोलीबारी शुरू की, भारतीय सेना पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

एक दिन पहले यानी (8 मई) को भी पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के उरी, RS पुरा और सांबा सेक्टर में गोलीबारी की थी, जिसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया था। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। गुरुवार को उसने भारत पर ड्रोन से अटैक की कोशिश भी की थी, लेकिन भारतीय सेना के एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी को हवा में ही ध्वस्त कर दिया था।

Advertisement

कारगिल में ड्रोन हमले का अलर्ट

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को देखते हुए लद्दाख के कारगिल में ड्रोन हमले का अलर्ट जारी किया गया है। कारगिल में शाम 7:30 बजे से सुबह 5.30 बजे तक पूरी तरह ब्लैकआउट का आदेश जारी है। लोगों से रात में सभी अनावश्यक यातायात गतिविधियों से बचने को कहा गया है। लोगों से कहा गया है कि अगर कोई ड्रोन या अज्ञात उड़ने वाली वस्तु दिखाई दे तो तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचित करें। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में भी सेना अलर्ट पर हैं।

भारत पहलगाम में हुए आतंकी हमले का करारा जवाब ऑपरेशन सिंदूर के जरिये दे रहा है। भारतीय सेनाओं के हमले से पड़ोसी मुल्क में खलबली मची हुई है। इस बीच  LG मनोज सिन्हा उरी में जवानों के बीच पहुंचे और उनसे बातचीत की। जब मनोज सिन्हा ने सेना के जवानों से सवाल किया कि जोश कैसा है? इसके जवाब में जवानों ने कहा हाई सर।

Advertisement

मनोज सिन्हा पहुंचे उरी सेक्टर

बीती रात में भारी गोलाबारी के बाद आज 9 मई को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा उरी सेक्टर का दौरा करने पहुंचे। यहां उन्होंने सुरक्षा बलों से मुलाकात करने के साथ जमीनी हालात की समीक्षा की और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उरी में सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के बाद जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने कहा, '(पाकिस्तान द्वारा) प्रयास किए गए। भारतीय सशस्त्र बल किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। जम्मू-कश्मीर प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि यहां के लोगों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। मैं सीमावर्ती क्षेत्रों के उन गांवों में गया, जहां नुकसान हुआ है। घायलों और मृतकों के परिवारों को अनुग्रह राशि दी गई है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। नए बंकरों की जरूरत होगी, इसलिए आने वाले दिनों में उनका निर्माण भी किया जाएगा।'

यह भी पढ़ें : IPL 2025: नहीं करना होगा लंबा इंतजार, इस तारीख को खेला जाएगा अगला मैच!

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड