दिल्ली के बाद पंजाब में लग सकता है केजरीवाल को झटका; कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा का दावा- AAP के 30 विधायक संपर्क में

प्रताप सिंह बाजवा का बयान ऐसे समय आया है, जब पंजाब में AAP के भीतर अंतर्कलह चल रही है और इसे खत्म करने के लिए अरविंद केजरीवाल मंगलवार को वहां पहुंच रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Partap Singh Bajwa and Arvind Kejriwal
प्रताप सिंह बाजवा और अरविंद केजरीवाल | Image: Facebook

Partap Singh Bajwa: दिल्ली के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है। कांग्रेस के नेता और पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी के दर्जनों विधायक उनके संपर्क में हैं। प्रताप सिंह बाजवा का बयान ऐसे समय आया है, जब पंजाब में आम आदमी पार्टी के भीतर अंतर्कलह चल रही है और इसे खत्म करने के लिए अरविंद केजरीवाल मंगलवार को वहां पहुंच रहे हैं।

पंजाब के नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने अपने बयान में कहा कि आम आदमी पार्टी के तकरीबन 30 विधायक उनके संपर्क में हैं। अरविंद केजरीवाल के पंजाब दौरे से पहले प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि यहां के लोगों को वेबकूफ बनाने के लिए आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बड़े-बड़े दावे किए थे। उन्होंने पंजाबियों को बेवकूफ बनाया है। उन्होंने दिल्ली चुनाव परिणामों को लेकर भी AAP पर निशाना साधा और कहा कि पार्टी को दिल्ली में अपमानजनक हार का सामना करना पड़ा।

केजरीवाल करेंगे AAP विधायकों से मुलाकात

अरविंद केजरीवाल मंगलवार को दिल्ली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्य के मंत्रियों और पार्टी विधायकों से मुलाकात करेंगे। ये बैठक दिल्ली विधानसभा चुनावों में AAP की करारी हार और पार्टी की पंजाब इकाई में बढ़ते असंतोष की अटकलों के बीच होगी। आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के भीतर असंतोष की खबरों के बीच मंगलवार की बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पीटीआई के मुताबिक, अटकलें हैं कुछ विधायक पार्टी के नेतृत्व से नाखुश हैं और अन्य विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी ने 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव में 117 में से 92 सीट जीतकर शानदार जीत हासिल की थी। पीटीआई के मुताबिक, आम आदमी पार्टी में हाल के घटनाक्रमों ने आंतरिक एकजुटता पर सवाल खड़े कर दिए हैं, कुछ लोगों का मानना है दिल्ली में पार्टी के नेतृत्व का पंजाब की सरकार पर प्रभाव बना हुआ है। ऐसी भी अटकलें हैं कि केजरीवाल अब पंजाब की राजनीति में अधिक प्रत्यक्ष भूमिका पर विचार कर सकते हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली में ये क्या हुआ... अरविंद केजरीवाल को मिलने जा रही है एक और हार?

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड