Bhagwant Mann: पंजाब के CM भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में एडमिट

Bhagwant Mann: न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तबीयत बिगड़ने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए। न्यूज एजेंसी ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है, जो मोहाली के फोर्टिस अस्पताल से है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bhagwant Mann
Bhagwant Mann | Image: Bhagwant Mann/X

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। तबीयत बिगड़ने पर सीएम मान को मोहाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, भगवंत मान को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में एडमिट किया गया है। 

वहीं, न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तबीयत बिगड़ने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए। न्यूज एजेंसी ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है, जो मोहाली के फोर्टिस अस्पताल से है। 
 

पिछले दो दिनों से थी तबीयत खराब

विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पिछले दो दिनों से तबीयत खराब थी। बिगड़ती तबीयत के बाद आज उन्हें उनके आवास से फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। सीएम मान के हालत में कोई सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी थी, जिसके बाद उन्हें भर्ती कराया गया है। 

मालूम हो कि पंजाब में बाढ़ आई हुई है। प्रदेश के सभी 23 जिले इस बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। 30 से अधिक लोगों की जानें जा चुकी हैं, वहीं लाखों की संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। प्रदेश में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने खुद सीएम भगवंत मान कई बार कई क्षेत्रों में भी गए थे। अब उनकी तबीयत खराब होने की खबर ने उनके समर्थकों और प्रदेशवासियों को चिंतित कर दिया है। 

Advertisement

भगवंत मान को थकान और हृदय गति लो होने की शिकायत 

विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह खबर सामने आई है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को थकान और हृदय गति कम (low heart rate) होने की शिकायत थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मोहाली के  फोर्टिस अस्पताल की ओर जारी मीडिया में आई जानकारी के अनुसार, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को थकान और हृदय गति कम होने की शिकायत के बाद मोहाली के फोर्टिस अस्पताल लाया गया। अस्पताल पहुंचने पर, उनके महत्वपूर्ण अंगों की जांच की गई और अब उनकी हालत स्थिर है। उन्हें अभी निगरानी में रखा गया है और उनकी नाड़ी की गति में सुधार हुआ है। हमारी मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।

ये भी पढ़ें - टीचर्स डे पर CM योगी का बड़ा ऐलान, 900000 परिवारों को मिलेगा फायदा, जानिए क्या है प्लान

Advertisement
Published By:
 Amit Dubey
पब्लिश्ड