भ्रष्टाचार के मामले में AAP विधायक रमन अरोड़ा गिरफ्तार, मान सरकार का बड़ा एक्शन

पंजाब की भगवंत मान सरकार का भ्रष्टाचार के खिलाफ ये बड़ा एक्शन है। विधायक रमन अरोड़ा पर कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से आम लोगों को ठगने के गंभीर आरोप हैं।

Follow : Google News Icon  
punjab aap mla raman arora arrested on corruption charges
AAP विधायक रमन अरोड़ा गिरफ्तार | Image: ANI/facebook/aapkaramanarora

Punjab News : पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक को भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जालंधर सेंट्रल विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक रमन अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब की भगवंत मान सरकार का भ्रष्टाचार के खिलाफ ये बड़ा एक्शन है। 

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की टीम शुक्रवार को AAP विधायक के जालंधर स्थित आवास पर छापा मारने पहुंची थी। घर की तलाशी लेने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। खबर है कि विधायक पर कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से आम लोगों को ठगने के गंभीर आरोप हैं। विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद विजलेंस ने छापेमारी की कार्रवाई की है।

रमन अरोड़ा पर क्या है आरोप?

पिछले कुछ समय से सरकार को शिकायतें मिल रही थी कि रमन अरोड़ा नगर निगम अधिकारियों से जालंधर में लोगों को झूठे नोटिस भिजवा रहे हैं। आरोप है कि जिन लोगों को अधिकारियों की मिलीभगत से झूठे नोटिस भिजवाए, उनसे अवैध रूप की जाती थी। आरोप है कि AAP विधायक पैसे लेकर नगर निगम के भेज नोटिस को वापस कराता था। कुछ दिन पहले ही पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा भी वापस ले ली थी।

हम भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे- सीएम मान

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई के बाद AAP पंजाब ने X पर सीएम भगवंत मान का एक वीडियो जारी किया है। सीएम मान ने साफ कहा कि हम भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे। चाहे वो हमारा अपना हो या कोई बाहरी, सबके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम सिस्टम को भ्रष्टाचार से मुक्त करेंगे। 

Advertisement

सीएम मान ने आम जनता से अपील की है कि अगर कोई नेता या अधिकारी आपको भ्रष्टाचार के लिए परेशान करता है, तो आप उसकी शिकायत करें। सीएम ने कहा- शिकायत करना आपका काम है और कार्रवाई करना हमारा काम है। भ्रष्टाचार पर हमारी नीति स्पष्ट है, चाहे वह कोई भी हो। किसी भी तरह के भ्रष्टाचार पर कानूनी कार्रवाई जरूर की जाएगी।

ये भी पढ़ें: ये पंचायत गिरवी है! 20 लाख रुपये में महिला सरपंच ने गिरवी रख दी ग्राम पंचायत, एग्रीमेंट में मांगा 5% कमीशन

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड