MP: गजब... चुनाव लड़ने के लिए 20 लाख लिया कर्ज, जीत के बाद महिला सरपंच ने पंचायत को ही रख दिया गिरवी; कमीशन की हुई डील

Guna News : करोद सरपंच की चर्चा पूरे मध्य प्रदेश में हो रही है। सरपंच ने चुनाव लड़ने के लिए 20 लाख रुपये का कर्ज लिया था। जब कर्ज नहीं चुका पाई तो एग्रीमेंट कर ग्राम पंचायत को ही गिरवी रख दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Guna Sarpanch News : मध्य प्रदेश के गुना जिले में वो हो गया, जो शायद भारत में पहले कभी नहीं हुआ। यहां 20 लाख रुपये में ग्राम पंचायत को गिरवी रख दिया गया। इसके लिए बकायदा महिला सरपंच और पंच ने लिखित एग्रीमेंट किया। इस डील के लिए कॉन्ट्रैक्ट लेटर तैयार किया गया है। जिसमें लिखा है कि पंचायत की कमाई से 5 प्रतिशत हिस्सा सरपंच को दिया जाएगा।

ये पूरा मामला गुना जिले की महिला आरक्षित करोद ग्राम पंचायत का है। गांव की सरंपच लक्ष्मीबाई पत्नी शंकर सिंह गौड़ ने चुनाव लड़ने के लिए गांव के ही हेमराज सिंह धाकड़ से 20 लाख रुपये का कर्ज लिया था। चुनाव जीतने के बाद भी सरंपच लक्ष्मीबाई और उनके पति कर्ज को चुका नहीं पाए और 20 लाख रुपये में पंचायत को ही गिरवी रख दिया।

सरपंच और पंच दोनों बर्खास्त

इस पूरी हेराफेरी की जानकारी जब जिला प्रशासन को हुई तो सब हैरान रह गए। आनन-फानन में सरपंच और पंच दोनों को बर्खास्त कर दिया गया। ये कार्रवाई मध्य प्रदेश पंचायत राज और ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 40 के तहत की गई है।

पंच ने ली थी गारंटी

महिला आरक्षित सीट ग्राम पंचायत करोद में चुनाव लड़ने के लिए लक्ष्मीबाई पत्नी शंकर सिंह गौड़ ने गांव के ही हेमराज सिंह धाकड़ से 20 लाख रुपये कर्ज लिए थे। जिसकी गारंटी पंच रणवीर सिंह कुशवाह ने ली थी। अब सरपंच की चेकबुक, पंचायत की सील और अन्य दस्तावेजों को हेमराज सिंह धाकड़ के पास गिरवी रखा गया है। एग्रीमेंट के अनुसार विकास कार्य में 5% कमीशन सरपंच लक्ष्मीबाई को दिया जाएगा और विकास कार्य कराने के लिए पंच रणवीर सिंह कुछवाह को सरपंच प्रतिनिधि के तौर पर नियुक्त किया गया है। पंचायत में जो भी सरकारी पैसे से काम किए जाएंगे उसी से हेमराज सिंह धाकड़ का कर्ज चुकाने की बात की गई है।

Advertisement

सरपंच लक्ष्मीबाई, उनके पति शंकर सिंह , पंच रणवीर सिंह कुशवाह और रविंद्र सिंह ने 100 रुपये के स्टांप पर एग्रीमेंट करते हुए हस्ताक्षर किए है। ये एग्रीमेंट 28/11/2022 में किया गया था। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने बताया कि ये मामला बेहद गंभीर है। जांच के बाद दोनों महिला सरपंच और पंच को पद से हटाया गया है। जो भी व्यक्ति पैसे देकर वसूली कर रहे थे उनके खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें: देश में कहां है वो गांव, जहां हर मर्द की है दो-दो बीवियां? दूसरी शादी करने का है अजीबो-गरीब कारण

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड