Punjab: सड़क दुर्घटना में 9 लोगों की मौत, पुलिस ने दी जानकारी

फिरोजपुर में गुरुहरसहाय उपमंडल में शुक्रवार को कोहरे की वजह से एक पिक अप वैन ने कैंटर ट्रक को टक्कर मार दी जिससे नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Balloon vendor killed
Punjab: सड़क दुर्घटना में 9 लोगों की मौत, पुलिस ने दी जानकारी | Image: PTI

फिरोजपुर में गुरुहरसहाय उपमंडल में शुक्रवार को कोहरे की वजह से एक पिक अप वैन ने कैंटर ट्रक को टक्कर मार दी जिससे नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह दुर्घटना गुरुहरसहाय उपमंडल के गोलू का मोड़ गांव के पास हुई। गुरुहरसहाय उपमंडल के पुलिस उपाधीक्षक सतनाम सिंह ने कहा कि मामले की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल (एसएसएफ) की टीम ने मौके पर पहुंच कर बचाव अभियान शुरू कर दिया।

गुरु गोबिंद सिंह चिकित्सा महाविद्यालय में रेफर…

घायलों को गुरुहरसहाय, जलालाबाद के निकटतम अस्पतालों में भेजा गया तथा गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह चिकित्सा महाविद्यालय में रेफर कर दिया गया। जलालाबाद में एक समारोह में शामिल होने जा रहे पिक अप वैन में सवार 20 से अधिक लोग मुख्य रूप से वेटर का काम करने वाले लोग थे। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि कोहरे के कारण वैन चालक ने अपने वाहन पर संतुलन खो दिया जिससे वैन की ट्रक से टक्कर हो गई।

ये भी पढ़ें - Deva Review: पैसा वसूल थ्रिलर या कोरियन ड्रामा? शाहिद कपूर स्टारर रिव्यू

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड