अपडेटेड 24 May 2024 at 22:41 IST

पुणे पोर्शे कांड में बड़ा अपडेट, रईसजादे नाबालिग का केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर

Pune Porsche case: पुणे पोर्श मामले में आरोपी नाबालिग और उसके पिता का केस क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है।

Follow : Google News Icon  
Pune Porsche Crash
Pune Porsche Crash | Image: Republic Digital

Pune Porsche case: पुणे पोर्श मामले में आरोपी नाबालिग और उसके पिता का केस क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है। आपको बता दें कि पहले ये केस येरवडा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था, लेकिन अब दोनों FIR पर क्राइम ब्रांच ही जांच करेगी।

दो पुलिस अधिकारी भी निलंबित

पोर्श दुर्घटना मामले पर बढ़ते सार्वजनिक आक्रोश के बीच येरवडा पुलिस स्टेशन में तैनात पुणे पुलिस इंस्पेक्टर (PI) राहुल जगदाले और सहायक पुलिस इंस्पेक्टर (API) विश्वनाथ टोडकरी को वायरलेस कंट्रोल रूम को घटना की तुरंत रिपोर्ट करने में विफल रहने के लिए निलंबित कर दिया गया है। यह घोषणा पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने की।

पुणे के टॉप पुलिस अधिकारी के बयान में कई झोल

3-4 घंटे के अंतराल से 8-9 घंटे के अंतराल पर: इससे पहले रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी से बात करते हुए पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा था कि रईसजादे नाबालिग के खून के नमूने 3-4 घंटे के अंतराल में लिए गए थे। हालांकि, शुक्रवार को एक प्रेस को संबोधित करते हुए कुमार ने कहा कि पुलिस ने घटना के आठ घंटे से अधिक समय बाद सुबह 11 बजे किशोर का ब्लड सैंपल टेस्ट किया। हादसे के बाद पुलिस टीम स्थिति और भीड़ को संभालने में जुटी हुई थी, लेकिन हां, ब्लड सैंपल टेस्ट कराने में देरी हुई। लड़के को सुबह करीब 9 बजे स्पताल ले जाया गया और सुबह 11 बजे के आसपास नमूना एकत्र किया गया। हम देरी के पीछे का कारण जानने की कोशिश कर रहे हैं। 

NCP विधायक का बचाव: पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या राकांपा विधायक सुनील टिंगरे ने यह सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप किया कि किशोर को पुलिस से अनुकूल व्यवहार मिले, कुमार ने कहा- 'वह (टिंगरे) पुलिस स्टेशन आए थे, लेकिन यह कहना सही नहीं होगा कि इससे पुलिस जांच की दिशा प्रभावित हुई।' 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः नर्मदा बचाओ आंदोलन की कार्यकर्ता मेधा पाटकर मानहानि मामले में दोषी करार, दो साल तक की हो सकती है सजा

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 24 May 2024 at 20:59 IST