Ketan Agarwal Murder: 'शादी से पहले सिया का बैकग्राउंड चेक किया?', केतन को हो गया था शक? बार-बार पिता से पूछे ये सवाल
Pune Ketan Agarwal Murder Case: 31 मई 2026 को सिया ने केतन के साथ लोहागढ़ किला घूमने की जिद की; वे वहां गए और घर लौट आए। इसके बाद 14 जून को दोनों वहां गए और सिया ने तब भी केतन को मारने की कोशिश की थी, जो नाकाम रही।
- भारत
- 3 min read

Ketan Agarwal Murder: घर के इकलौते चिराग को खोने से केतन अग्रवाल के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। शातिर सिया गोयल ने जिस तरह से इस वारदात को अंजाम दिया और अपने मंगेतर को खाई से धक्का देकर मौत के घाट उतारा, उसने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने मामले को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि किस तरह केतन ने कई बार सिया को लेकर उनसे चिंताएं जाहिर की थी और यह भी पूछा था कि क्या उन्होंने उसका बैकग्राउंड चेक किया है?
सिया को लेकर पिता से पूछे ये सवाल
पिता के बयान के अनुसार, केतन ने बताया था कि सिया, चेतन (सिया का प्रेमी) की दोस्त थी। वह अक्सर केतन के सामने चेतन का जिक्र करती थी। केतन ने उसने जब सिया के बैकग्राउंड की जांच करने की बात पूछी और यह भी सवाल किया कि क्या वह (सिया) शादी के लिए तैयार है? तो इस पर पिता ने जवाब दिया कि परिवार उसके मामा को जानता है, इसलिए चिंता करने की कोई बात नहीं है।
केतन ने अपने पिता को बताया था कि पिछले एक महीने से सिया अजीब व्यवहार कर रही है और छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाती है।
बार-बार लोहागढ़ किला जाने की जिद करती थी सिया
पिता ने बताया कि केतन और सिया पहले भी दो बार लोहागढ़ किले गए थे। 31 मई 2026 को सिया ने लोहागढ़ किला घूमने की जिद की; वे वहां गए और घर लौट आए। 4 जून को वह फिर से किले पर जाने को कहने लगी। हालांकि केतन के माता-पिता ने मना कर दिया, क्योंकि वे प्री-वेडिंग शूट के लिए बाली जा रहे थे। बाद में, अनुमति न मिलने पर सिया ने हंगामा किया।
Advertisement
उन्होंने बताया कि 14 जून को वे फिर से लोहागढ़ किला गए। उस दिन भी सिया ने केतन को चट्टान से नीचे धकेलने की कोशिश की थी, लेकिन अपने प्लान में सफल नहीं हो पाई। उसने एक सांप देखने का बहाना बनाकर केतन को धक्का देने की कोशिश की, लेकिन वह बच गया। फिर 18 जून को यह कहते हुए कि 19 को उसका जन्मदिन है, केतन को लेकर फिर से लोहागढ़ किला चली गई। तभी उसने केतन को चट्टान से नीचे धकेल दिया।
जानकारी ये भी सामने आई है कि 18 जून को केतन अग्रवाल की हत्या वाले दिन, चेतन चौधरी और सिया गोयल घर के एक हेल्पर के मोबाइल फोन के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में थे। पकड़े न जाने के लिए चेतन ने घर के हेल्पर का फोन इस्तेमाल किया और अपना फोन घर पर ही छोड़ दिया।
Advertisement
बाद में पुलिस ने कई CCTV फुटेज की जांच की, जिससे पता चला कि हत्या वाले दिन सिया और केतन, चेतन चौधरी के पहुंचने से 20-25 मिनट पहले ही वहां पहुंच गए थे। इसके अलावा, पुलिस सूत्रों से पता चला है कि चेतन चौधरी और सिया गोयल ने पुणे के एक लोकल कॉफी शॉप में पूरी साजिश रची थी।
केतन रियल एस्टेट बिजनेस 'सक्सेस ग्रुप' के डायरेक्टर और CMO थे। दोनों की सगाई हो चुकी थी और नवंबर में ग्रैंड वेडिंग की तैयारियां भी चल रही थी। पुलिस के अनुसार, इस बीच सिया का चेतन से अफेयर चल रहा था। वो शादी नहीं करना चाहती थी, इसलिए दोनों ने मिलकर केतन को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था।