पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की उठी मांग, हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ VHP ने किया देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

विश्व हिंदू परिषद (VHP) के नेता विनोद बंसल ने बंगाल में हिन्दुओं पर अत्याचार के खिलाफ 19 अप्रैल को देशभर में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
vhp vinod bansal
विनोद बंसल | Image: ANI

विश्व हिंदू परिषद (VHP) के नेता विनोद बंसल ने बंगाल में हिन्दुओं पर अत्याचार के खिलाफ 19 अप्रैल को देशभर में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद को मुर्दाघाट टाइप का बना गया है और हिन्दू समाज वहां से पलायन के लिए मजबूर हुआ है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आरोप लगाते हुए विनोद बंसल ने कहा कि वहां की मुख्यमंत्री जिहादियों की पैरोकार हैं। जो समुदाय वहां हिंसा पर उतारूं हैं, उनसे शांति की अपील कर रही हैं। हिन्दू समाज ने तय किया है 19 तारीख को देश में जिलास्तर पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन देंगे। हम राष्ट्रपति से निवेदन करेंगे कि वहां पर (बंगाल) राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। इस मांग को लेकर हम देशभर में प्रदर्शन करेंगे।

टीएमसी सरकार की मुस्लिम और जिहादी तुष्टिकरण की नीति- विनोद बंसल

विनोद बंसल ने कहा कि राज्य की टीएमसी सरकार की मुस्लिम और जिहादी तुष्टिकरण की नीति है । टीएमसी के गुंडे फर्जी आईकार्ड बनाने का काम करते हैं। प्रदर्शन के नाम पर हिंसा नहीं होनी चाहिए, कानून को हाथ में लेना ठीक नहीं है।

Advertisement

मुर्शिदाबाद हिंसा में 3 लोगों की मौत

मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ कानून में संशोधन के खिलाफ हुई दो दिनों तक हिंसा में अब तक तीन लोगों की मौत हो गई। वक्फ कानून में संशोधन के खिलाफ शुरू हुए प्रदर्शन ने उग्र रूप लिया और फिर हिंसा ने ऐसा तांडव मचाया कि बाप-बेटे की सरेआम हत्या कर दी गई। एक अन्य की बात में मौत हुई। अहम ये कि इस हिंसा में सिर्फ एक कानून का विरोध करने के नाम पर हिंदुओं की दुकानें लूट ली गईं। घरों को निशाना बनाया गया और लोगों को भी टारगेट किया गया।

Advertisement

सुवेंदु अधिकारी बोले- 400 हिंदुओं ने पलायन किया

बीजेपी नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी एक पोस्ट में लिखते हैं कि धार्मिक कट्टरपंथियों के डर से मुर्शिदाबाद के धुलियान में 400 से अधिक हिंदू नदी पार करके मालदा के बैष्णबनगर के देवनापुर-सोवापुर जीपी के पार लालपुर हाई स्कूल में शरण लेने के लिए मजबूर हुए हैं। धुलियान से 400 से अधिक हिंदू परिवार डर के साए में अपना सब कुछ छोड़कर निकल चुके हैं। सुवेंदु अधिकारी अधिकारी ने कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं, जिनके कथित तौर पर हिंदू दूसरी तरह जाकर शरण ले रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Bihar: महागठबंधन में CM फेस कौन?3 घंटे की मैराथन बैठक में नहीं हुआ फैसला

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड