अपडेटेड 17 April 2025 at 19:41 IST
Bihar: महागठबंधन में CM फेस कौन? 3 घंटे की मैराथन बैठक में हुआ ये फैसला, तेजस्वी बोले-अपराध के लिए नीतीश नहीं पूरा NDA दोषी
बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर बैठकों का दौर जारी है, इसी क्रम में तेजस्वी यादव के आवास गुरुवार को महागठबंधन के नेताओं की बैठक हुई।
- भारत
- 3 min read

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर बैठकों का दौर जारी है, इसी क्रम में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के आवास गुरुवार को महागठबंधन के नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, सीपीएम, सीापीआई (माले) के अलावा विकासशील इंसाफ पार्टी (VIP) शामिल हुई। करीब तीन घंटे चली मैराथन बैठक के बाद महागठबंधन के समन्वय समिति के अध्यक्ष का ऐलान कर दिया गया है।
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन की बैठक पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि आज हमारी पहली बैठक हुई है। बिहार के लोगों की क्या चिंता है उस पर हमने बात की है। बिहार के लोगों में 20 साल की सरकार के लिए गुस्सा है। बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध असल डबल इंजन है। एक इंजन अपराध में है और एक इंजन भ्रष्टाचार में है। ये लोग 20 साल से सरकार में हैं एक सकारात्मक काम बताएं जिसमें बिहार सबसे आगे हो? हम सबने जनता के सभी मुद्दों पर बात की है। इस बार हम बिहार की लड़ाई लड़ रहे हैं। हम मजबूती के साथ जनका के बीच जाएंगे और उनके लिए लड़ेंगे।
महागठबंधन में समन्वय समिति के अध्यक्ष बने तेजस्वी यादव
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की बैठक पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि हमने सभी मुद्दों पर बहुत गंभीरता से निर्णय लिए हैं। हमने सर्वसम्मति से तेजस्वी यादव को समन्वय समिति का अध्यक्ष बनाया है और उनके नेतृत्व में हम सभी समन्वय पर काम करेंगे।
Advertisement
सीट बंटवारे पर कोई चर्चा नहीं हुई- शकील अहमद खान
वहीं कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने कहा कि समन्वय समिति (गठबंधन की) चीजों को आगे बढ़ाने के लिए काम करेगी। इस पर बिहार चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर कोई चर्चा नहीं हुई।
Advertisement
लालू यादव की विचार धारा वाली सरकार बनेगी- मुकेश सहनी
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की बैठक पर VIP नेता मुकेश सहनी ने कहा कि हम साथ मिलकर लड़ेंगे। हर पार्टी से दो-दो नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में कोऑर्डिनेशन कमेटी का हिस्सा होंगे। इस बार लालू प्रसाद यादव की विचार धारा वाली सरकार बनेगी।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 17 April 2025 at 19:41 IST