'दोषी को फांसी हो, विश्वास नहीं हो रहा, कोई तीसरा...', रोशन आनंद के भाई प्रिंस की मौत पर खान सर का आया पहला रिक्शन; परिवार के लिए कही बड़ी बात

प्रिंस यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले पर खान सर ने अपना एक वीडियो किया है। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए दोषी को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने किसी तीसरे एंगल पर भी शक जताया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

पटना स्थित ज्ञान बिंदु एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला गहराता ही जा रहा है। प्रिंस का शव नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल से बरामद किया गया, जहां वो अपने कुछ दोस्तों के साथ ठहरे हुए थे। हाल ही में खान सर के साथ हुए विवाद के बाद जिन परिस्थितियों में प्रिंस की मौत हुई, उसे लेकर खान सर भी शक की सुई उठ रही है। इस बीच खान सर ने अपना एक वीडियो जारी कर घटना पर दुख जताया है और दोषी को फांसी की सजा देने की मांग की है।

जनशक्ति जनता दल के संस्थापक और RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने खुलकर खान सर को प्रिंस यादव की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने भी इस घटना को हत्या करार दिया था। चौतरफा हमले के बाद खान सर ने अपना वीडियो संदेश जारी किया है और प्रिंस यादव की मौत पर गहरा दुख जताया है।

खान सर ने वीडियो जारी कर जताया दुख

अपने वीडियो संदेश में खान सर ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘आज बहुत भारी मन से आप सभी से बात कर रहा हूं। एक बेहद दुखद खबर ने हम सभी को झकझोर कर रख दिया है। अचानक कुछ लोगों के फोन आने लगे कि रोशन सर के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शुरुआत में मुझे इस खबर पर विश्वास ही नहीं हुआ, लगा कि शायद कोई गलत सूचना होगी।’

रौशन आनंद के परिवार के लिए खान सर ने क्या कहा?

खान सर ने वीडियो में आगे कहा, ‘किसी परिवार के लिए इससे कठिन दौर और क्या हो सकता है। भगवान इस कठोर दौर से उन्हें निकलने की सकती दें। यह घटना पूरे परिवार के लिए असहनीय पीड़ा लेकर आई है। भगवान इस दुख की घड़ी में परिवार को शक्ति और धैर्य प्रदान करें। दुश्मन के परिवार के साथ भी ऐसा ना हो। हमारी पूरी संवेदना परिवार के साथ है। लोग हमसे जो भी कहेंगे, हम वह करने को तैयार हैं।’

Advertisement

तीसरे एंगल की भी जांच होनी चाहिए- खान सर

वहीं, मीडिया से अपील करते हुए फैजल खान उर्फ खान सर ने कहा, ‘मैं मीडिया से भी विनम्र अनुरोध करना चाहता हूं कि इस संवेदनशील मामले में केवल प्रमाणित और आधिकारिक जानकारी ही प्रसारित की जाए। अफवाहों, अटकलों और अपुष्ट खबरों को चलाने से बचें। अलग-अलग मीडिया संस्थानों द्वारा मौत को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो रही। खान सर ने इस मामले में किसी तीसरे इंसान के इन्वॉल्व होने का शक जताया है।’

दोषी को फांसी की सजा की मांग

खान सर ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच औ दोषी को फांसी की सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। यदि किसी तीसरे व्यक्ति की भूमिका या किसी साजिश की आशंका है, तो उसकी भी निष्पक्ष और गहन जांच होनी चाहिए। वहीं, इस मामले की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि प्रिंस मनोचिकित्सक की सलाह पर दवाई लेता था। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: BREAKING: खान सर कोचिंग विवाद में रौशन आनंद को मिली जमानत

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड