BREAKING: खान सर कोचिंग विवाद में रौशन आनंद को मिली जमानत, 12 दिन बाद आ रहे बाहर

Raushan Anand: खान सर कोचिंग विवाद मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद को बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Raushan Anand
Raushan Anand | Image: ANI/X

Raushan Anand: खान सर कोचिंग विवाद मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद को बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है। वह लगभग 12 दिनों से पटना के बेऊर जेल में बंद हैं।

गौरतलब है कि दो बार उनकी जमानत पर सुनवाई टल गई थी। ऐसे में उनकी जमानत पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई थी। अब लगभग दो हफ्ते सालों के पीछे गुजारने के बाद वह बाहर आ रहे हैं।

भाई के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल 

जानकारी के मुताबिक, रौशन आनंद आज सहरसा पहुंचकर अपने छोटे भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। प्रिंस का शव नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल से बरामद किया गया। परिजनों ने कहा कि प्रिंस की मौत सामान्य नहीं लगती। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की।

प्रिंस के शरीर पर चोट के निशान?

प्रिंस की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें उनके शरीर पर चोट के निशान दिखने का दावा है। फिलहाल नेपाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं रोशन आनंद के भाई प्रिंस की संदिग्ध मौत पर खान सर की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि तीसरे एंगल पर जांच हो, हम हर संभव मदद करने को तैयार हैं।

Advertisement

खान कोचिंग पर हमले में आरोपी थे प्रिंस

बता दें कि फैसल खान उर्फ खान सर की कोचिंग खान ग्लोबल का मैनेजमेंट देखने वाले कन्हैया ने रौशन आनंद, प्रिंस पर कोचिंग पर हमला करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। प्रिंस इसी मामले में नामजद आरोपी था, जिसे पुलिस तलाश रही थी। यह घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। 

क्या है पूरा मामला?

खान सर कोचिंग सेंटर पर हमले (2 जून 2026) के तीन दिन बाद यानी 18 जून को रौशन आनंद के कोचिंग ज्ञान बिंदु ने फैजल खान के गार्ड का फायरिंग करता वीडियो जारी कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की उठाई थी। इस मामले में खान सर के दोनों गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके हथियार जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए । खान सर और रौशन आनंद सर के बीच इस झगड़े का कारण बिहार पुलिस के सिपाही भर्ती में पास कैंडिडेट्स को लेकर क्रेडिट की लड़ाई बताया गया।

Advertisement

पटना के ही कोचिंग संचालक गुरु रहमान ने मीडिया से कहा था कि दोनों कोचिंग के बीच कैंडिडेट की खरीद-फरोख्त हो रही थी। इसका मतलब यह हुआ कि पास कैंडिडेट को दोनों कोचिंग पढ़ाने का दावा करते हुए सफलता का श्रेय ले रहे थे। पास कैंडिडेट को लेकर एक कोचिंग में सम्मान समारोह था, जहां दूसरे कोचिंग के भी कुछ कैंडिडेट गए थे। इसको लेकर विवाद हुआ और वो झगड़े में तब्दील हो गया। इसके बाद खान सर के कोचिंग पर धावा बोल दिया गया। इस हमले में एक गार्ड घायल हुआ।

इसी मामले में 2 जून 2026 को पुलिस ने रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। फिलहाल उन्हें जमानत मिल गई है। 

यह भी पढ़ें: Khan Sir: 'खान सर ने कराई है प्रिंस यादव की हत्या', रौशन आनंद के छोटे भाई की मौत पर तेज प्रताप यादव का बड़ा आरोप, बिहार सरकार से की ये मांग

 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड