Khan Sir: 'खान सर ने कराई है प्रिंस यादव की हत्या', रौशन आनंद के छोटे भाई की मौत पर तेज प्रताप यादव का बड़ा आरोप, बिहार सरकार से की ये मांग

ज्ञान बिंदु GS एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस यादव की मौत पर जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने कहा, 'हम खान सर को दोषी मानेंगे, उन्होंने ही इस हत्या की साजिश रची है।'

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Tej Pratap Yadav major allegation On Khan Sir
खान सर ने कराई है प्रिंस यादव की हत्या, रौशन आनंद के छोटे भाई की मौत पर तेज प्रताप यादव का आरोप | Image: ANI

राजधानी पटना में दो कोचिंग संस्थानों के बीच चल रहा विवाद अब हत्या के आरोपों तक पहुंच गया है। ज्ञान बिंदु GS एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस यादव की मौत का मामला गहराता ही जा रहा है। नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने खान सर पर सीधा आरोप लगाया है।

प्रिंस का शव नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल से बरामद किया गया। घटना के बाद नेपाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हाल ही में खान सर के साथ हुए विवाद के बाद प्रिंस की जिन संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई, उसे लेकर कई लोग खान सर पर शक की सुई घुमा रही है। इस कड़ी में RJD सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का भी नाम शामिल है।

प्रिंस की हत्या के लिए हम खान सर को दोषी मानेंगे-तेज प्रताप

प्रिंस यादव की मौत पर जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने कहा, "यह बहुत दुखद घटना है; ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए थी। अगर हम किसी को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराएं, तो हम खान सर को दोषी मानेंगे। उन्हीं ने इस हत्या की साजिश रची है। जो व्यक्ति अपने ही साथी से खुद पर गोली चलवा सकता है, वह निश्चित रूप से हत्या की साजिश रचने में सक्षम है। इसलिए, हमें पूरा यकीन है कि इस हत्या के पीछे वही हैं, और उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए। "

सम्राट सरकार से की ये मांग

तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार से मांग की कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। प्रिंस यादव के पूरे परिवार को न्याय मिलना चाहिए। तेज प्रताप ने यह भी कहा कि खान सर को बचाने की कोशिश की जा रही है, जबकि रौशन आनंद को जेल से बाहर नहीं आने दिया जा रहा हैl

Advertisement

कोचिंग पर फायरिंग मामले में फरार चल रहे थे प्रिंस

जानकारी के मुताबिक, प्रिंस यादव ज्ञान बिंदु एकेडमी के संचालन और प्रशासनिक कार्यों को संभालता था और खान सर की कोचिंग पर फायरिंग के मामले में फरार चल रहे था। रौशन आनंद पटना की बेऊर जेल में बंद हैं। फैसल खान उर्फ खान सर की कोचिंग खान ग्लोबल का मैनेजमेंट देखने वाले कन्हैया ने रौशन आनंद और प्रिंस पर कोचिंग पर हमला करने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी। इस मामले में प्रिंस नामजद आरोपी था।

नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

पुलिस प्रिंस की तलाश कर रही थी जो घटना के बाद से ही फरार था। इस बीच उसकी नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जानकारी मिली है। नेपाल पुलिस ने संदेह के आधार पर प्रिंस यादव के साथ ठहरे चार साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसे अंतिम संस्कार के लिए सहरसा ले लाया गया।

Advertisement

यह भी पढ़ें: BREAKING: खान सर कोचिंग विवाद में रौशन आनंद को मिली जमानत
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड