संविधान दिवस के 75 साल पूरे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

PM Modi: आज देश संविधान दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को संविधान दिवस की बधाई दी।

Follow : Google News Icon  
PM Modi
PM Modi | Image: X- @BJP4India

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को देशवासियों को संविधान दिवस की बधाई दी।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘सभी देशवासियों को भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर संविधान दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’’

भारत के संविधान को 1949 में आज ही के दिन अंगीकार किया गया था। इस साल संविधान को अंगीकार किए जाने के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर पुराने संसद भवन के केंद्रीय कक्ष, जिसे अब संविधान सदन कहा जाता है, में मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री, संसद सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'हम ही जीतेंगे...', मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव का रास्ता साफ होते ही रवि किशन ने किया बड़ा दावा

Advertisement
Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड