'ट्रंप और मेलानिया सुरक्षित सुनकर खुशी मिली...', 'दोस्त' की सलामती देख PM मोदी ने ली राहत की सांस, बोले- लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी में चली गोली की कड़ी निंदा की। साथ ही 'दोस्त' की सलामती देख उन्होंने राहत की सांस ली।

Follow : Google News Icon  
PM Modi
PM Modi | Image: x

PM Modi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में हुई चूक ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि, ‘यह जानकर राहत मिली कि वॉशिंगटन DC के एक होटल में हाल ही में हुई सुरक्षा घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप, फर्स्ट लेडी और उपराष्ट्रपति सुरक्षित और सकुशल हैं। मैं उनकी निरंतर सुरक्षा और कुशलता के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं। लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है और इसकी स्पष्ट शब्दों में निंदा की जानी चाहिए।’

होटल में अचानक गूंजी गोलियों की आवाज 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हिल्टन होटल में 'व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर' (WHCA) को संबोधित कर रहे थे, तभी अचानक गोलियों की आवाजें गूंज उठीं। इस दौरान हॉल में मौजूद हर किसी के माथे पर भय और दहशत की लकीर दिखाई दी। सभी अपनी जान बचाने के लिए मेज के नीचे छिपने लगे।

हिरासत में हमलावर

गोलियों की आवाज सुनते ही तुरंत एजेंसियां हरकत में आई और ट्रंप को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला गया। संदिग्ध हमलावर को पकड़ लिया गया है। घटना हिल्टन होटल में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई। इस दौरान वहां फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी वहां मौजूद थे।

Advertisement

सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने ट्रंप को निकाला बाहर 

इस घटना के दौरान के कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें देखने मिल रहा है कि किस तरह से फायरिंग के समय ट्रंप मंच पर मौजूद थे, उन्होंने फौरन अपना सिर झुका लिया और मेज के नीचे छिपने लगे। फिर सुरक्षाकर्मी घेरा बनाकर आनन-फानन में उन्हें लेकर भागते हुए नजर आए। सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने फुर्ती दिखाते हुए ट्रंप को तुरंत मंच से सुरक्षित बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें: Donald Trump: चीख-पुकार, बर्तनों के गिरने की आवाजें...हमले के वक्‍त कैसा था मंजर? होटल में मौजूद भारतीय पत्रकार ने शेयर किया LIVE VIDEO

Advertisement

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड