प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र-गुजरात के स्थापना दिवस पर दोनों राज्यों के लोगों को बधाई दी

Maharashtra-Gujarat Foundation Day: प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र-गुजरात के स्थापना दिवस पर दोनों राज्यों के लोगों को बधाई दी।

Follow : Google News Icon  
PM Modi
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी | Image: Ani

Maharashtra-Gujarat Foundation Day: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को महाराष्ट्र और गुजरात के स्थापना दिवस पर दोनों राज्यों के लोगों को बधाई दी। उन्होंने महाराष्ट्र की प्रगति के लिए काम करते रहने की प्रतिबद्धता जताई, वहीं गुजरात की समृद्धि की कामना भी की।

वर्ष 1960 में एक मई के दिन ही महाराष्ट्र और गुजरात अलग-अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आए थे। इससे पहले, दोनों राज्य बंबई प्रांत का हिस्सा थे।

मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'गुजरात राज्य के स्थापना दिवस के इस शुभ अवसर पर, हम गुजरात के लोगों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, उल्लेखनीय उपलब्धियों और जीवंत भावना को याद करते हैं।'

उन्होंने कहा, 'राज्य उद्यमशीलता, लचीलेपन और समावेशी विकास के अपने लोकाचार के साथ पीढ़ियों को समृद्ध और प्रेरित करता रहे। गुजरात के लोगों को मेरी शुभकामनाएं।'

Advertisement

प्रधानमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र राज्य का स्थापना दिवस इस भूमि की गौरवशाली विरासत और अदम्य भावना का जश्न मनाने का अवसर है जिसने महान दूरदर्शी पैदा किए हैं और जो सांस्कृतिक समृद्धि से जुड़ी हुई है।

उन्होंने कहा, 'महाराष्ट्र परंपरा, प्रगति और एकता के प्रतीक के रूप में खड़ा है। हम महाराष्ट्र की प्रगति के लिए काम करते रहने की अपनी प्रतिबद्धता की भी पुष्टि करते हैं। महाराष्ट्र के लोगों को मेरी शुभकामनाएं।'

Advertisement

ये भी पढ़ें: Labour Day: क्या है अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस का इतिहास? जानिए उद्देश्य और थीम

Published By :
Kajal .
पब्लिश्ड