Vladimir Putin India Visit: ट्रंप टैरिफ के बाद पहली बार भारत आएंगे राष्ट्रपति पुतिन, PM मोदी के न्योते पर 4-5 दिसंबर को हो सकता है दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले महीने भारत आने वाले हैं। उनकी यात्रा की तारीख सामने आ गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
putin, pm modi
Vladimir Putin & PM Modi | Image: AP/Republic

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आने वाले हैं। अब उनके भारत दौरे की तारीख तय हो गई है। रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी ने यह जानकारी दी है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 23वें भारत-रूस सालाना समिट के लिए 04-05 दिसंबर 2025 तक भारत का राजकीय दौरा करेंगे। 

पुतिन के भारत दौरे की तारीख तय

रूसी सरकारी समाचार एजेंसियों तास और रिया नोवोस्ती ने राष्ट्रपति पुतिन की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा की पुष्टी की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भारत-रूस सालाना समिट में हिस्सा लेने का साथ-साथ राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी होगी। दोनों देशों के नेता तेल-गैस खरीद, रक्षा सहयोग, परमाणु ऊर्जा, व्यापार और निवेश जैसे प्रमुख मुद्दों पर गहन चर्चा करेंगे।

भारत-रूस सालाना समिट में हिस्सा लेंगे पुतिन

इससे पहले भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी एक बयान में कहा था कि राष्ट्रपति पुतिन भारत और रूस के बीच सालाना समिट और प्रधानमंत्री मोदी के साथ मीटिंग के लिए भारत आएंगे। इसके बाद शुक्रवार को MEA ने राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे की तारीख कंफर्म कर दी। पुतिन 23वें भारत-रूस सालाना समिट के लिए 4-5 दिसंबर 2025 तक भारत का स्टेट विजिट करेंगे। इससे पहले दोनों लीडर पिछली बार इस साल 1 सितंबर को चीन के तियानजिन में SCO समिट के दौरान पर्सनली मिले थे। 

Advertisement

भारत और रूस के बीच सालाना द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन 2025 का यह 23वां संस्करण होगा। गौरतलब है कि इस यात्रा की घोषणा सबसे पहले अगस्त 2025 में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की मास्को यात्रा के दौरान की गई थी। उस समय पुतिन ने भी भारत का न्योता स्वीकार किया था, हालांकि तारीख तय नहीं हुई थीं। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम डील होने की उम्मीद है। तेल-गैस, परमाणु ऊर्जा, रक्षा समेत कई मुद्दों पर दोनों देशों के नेताओं के बीच बातचीत होगी।

यह भी पढ़ें: हॉन्‍ग कॉन्‍ग अग्निकांड में अबतक 94 की मौत; सबसे बड़ा सवाल-कौन जिम्मेदार

Advertisement
Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड