चार दिवसीय भारत यात्रा पर संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष फिलेमोन यांग

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष फिलेमोन यांग भारत का चार दिवसीय दौरा करेंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
President of the United Nations General Assembly Philemon Yang on four-day visit to India
President of the United Nations General Assembly Philemon Yang on four-day visit to India | Image: MEAIndia

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष फिलेमोन यांग भारत का चार दिवसीय दौरा करेंगे। सितंबर में वैश्विक निकाय में पद संभालने वाले यांग इससे पहले कैमरून के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र महासभा (पीजीए) के 79वें सत्र के अध्यक्ष यांग विदेश मंत्री एस. जयशंकर के निमंत्रण पर भारत आ रहे हैं। यांग के कार्यकाल में, संयुक्त राष्ट्र ने ‘भविष्य के लिए एक समझौता’ अपनाया है जो ‘‘बेहतर कल के लिए एक बहुपक्षीय समाधान’’ दृष्टि दस्तावेज है।

बयान में कहा गया है, ‘‘इस यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री और यांग आपसी हित के प्रमुख बहुपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।’’

यांग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी शिष्टाचार भेंट करेंगे। नयी दिल्ली के अलावा यांग बेंगलुरु का दौरा करेंगे।

Advertisement

बयान में कहा गया है, ‘‘यांग का इंफोसिस और भारतीय विज्ञान संस्थान का दौरा करने का भी कार्यक्रम है।’’

Advertisement

इसे भी पढ़ें: देश में SC-ST-OBC समाज के लिए 2014 के बाद 10 साल में कितना काम हुआ? PM मोदी ने लोकसभा में आंकड़ों के जरिए समझाया

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड