अपडेटेड 26 February 2025 at 10:27 IST
राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को महाशिवरात्रि की दीं शुभकामनाएं, जानें
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी और देश के प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते रहने की कामना की।
- भारत
- 1 min read

राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को महाशिवरात्रि की दीं शुभकामनाएं, जानें | Image:
PTI
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी और देश के प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते रहने की कामना की। महाशिवरात्रि भगवान शिव के सम्मान में प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला एक हिंदू त्योहार है।
मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा
मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मैं सभी देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक बधाई देती हूं। मेरी प्रार्थना है कि हम सब पर देवाधिदेव महादेव की कृपा बनी रहे तथा हमारा देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।’’
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 26 February 2025 at 10:27 IST