अपडेटेड 2 October 2024 at 21:59 IST

राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर होंगी राष्ट्रपति मुर्मू, जानें पूरा शेड्यूल

President Murmu Visit to Rajasthan: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार से राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी, जहां वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

Follow : Google News Icon  
President Murmu
President Murmu | Image: PTI

President Murmu Visit to Rajasthan:  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार से राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी, जहां वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति भवन ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि मुर्मू उदयपुर स्थित मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के 32वें दीक्षांत समारोह में बृहस्पतिवार को शामिल होंगी।

बुधवार को जारी किए गए बयान में बताया गया, ‘‘राष्ट्रपति माउंट आबू में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा ‘स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के लिए आध्यात्मिकता’ के विषय पर आयोजित वैश्विक शिखर सम्मेलन में चार अक्टूबर को शामिल होंगी।’’

इसके अलावा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजस्थान सरकार द्वारा बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम में चार अक्टूबर को आयोजित आदि गौरव सम्मान समारोह में भी शामिल होंगी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: बरेली में लव जिहाद, कलावा पहन मोहम्मद ने हिंदू लड़की के साथ किया छलावा, आनंद बन किया रेप; उम्रकैद

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 2 October 2024 at 21:59 IST