भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम ने सफल ‘डॉकिंग’ के साथ ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कहा कि दो उपग्रहों की सफल ‘डॉकिंग’ के साथ भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Droupadi Murmu
president murmu | Image: X/@rashtrapatibhvn

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कहा कि दो उपग्रहों की सफल ‘डॉकिंग’ के साथ भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। साथ ही उन्होंने देश की अंतरिक्ष क्षमताओं को बढ़ाने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) तथा उसके वैज्ञानिकों को बधाई दी।

राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत ‘स्पेस डॉकिंग’ क्षमता का प्रदर्शन करने वाला चौथा देश है। यह उपलब्धि चंद्रयान-4, भारत के अंतरिक्ष स्टेशन की योजना और गगनयान जैसे अंतरिक्ष अन्वेषण में देश के भविष्य के प्रयासों के लिए मार्ग प्रशस्त करती है।’’

राष्ट्रपति ने क्या कहा?

अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट (स्पेडेक्स) के तहत उपग्रहों की ‘डॉकिंग’ सफलतापूर्वक की, जो भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन की स्थापना सहित कई भावी मिशनों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुर्मू ने कहा, ‘‘स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट, स्पेडेक्स के तहत प्रक्षेपित दो उपग्रहों की सफल ‘डॉकिंग’ के साथ भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।’’ राष्ट्रपति ने कहा कि भारत की अंतरिक्ष क्षमताओं को बढ़ाने के लिए इसरो और देश के सभी वैज्ञानिक और इंजीनियर समुदाय को बधाई के पात्र हैं।

यह भी पढ़ें:सफल हो गई SpaDeX की डॉकिंग, जितेंद्र सिंह ने ISRO को दी बधाई

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड