राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईद-उल-फित्र की पूर्व संध्या पर बधाई दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईद-उल-फित्र की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी और कामना की कि यह त्योहार सभी के जीवन में शांति, प्रगति और खुशियां लेकर आए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
President Draupadi Murmu
President Draupadi Murmu | Image: President of India-YT

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को ईद-उल-फित्र की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी और कामना की कि यह त्योहार सभी के जीवन में शांति, प्रगति और खुशियां लेकर आए।

उन्होंने कहा, ‘‘ईद-उल-फित्र रमजान के पवित्र महीने के दौरान उपवास और प्रार्थना के समापन का प्रतीक है। यह त्योहार भाईचारे, सहयोग और करुणा की भावना को मजबूत करता है।’’

मुर्मू ने एक संदेश में कहा, ‘‘यह त्योहार सामाजिक बंधन को भी बढ़ावा देता है और हमें एक समरसतापूर्ण, शांतिपूर्ण और समृद्ध समाज बनाने के लिए प्रेरित करता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ईद सहानुभूति, करुणा और दान की भावना को बढ़ावा देने का अवसर है। यह त्योहार सभी के जीवन में शांति, प्रगति और खुशी लाए तथा हमें सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करे।’’

Advertisement

राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, ‘‘ईद-उल-फित्र के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों, विशेषकर मुस्लिम भाइयों और बहनों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।’’

Advertisement

इसे भी पढ़ें: 'भारी बमबारी होगी... समझौता टेबल पर आओ', न्यूक्लियर डील पर ट्रंप की धमकी

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड