दिल्ली में बीजेपी करेगी पार्टी के भीतर बड़ा बदलाव! महेंद्र नागपाल के साथ इन लोगों को काम पर लगाया गया

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि संगठनात्मक पुनर्गठन प्रक्रिया ‘संगठन पर्व’ के रूप में मनाई जा रही है और यह इस सप्ताह आयोजित की जाएगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Preparations for organizational restructuring in Delhi unit of BJP
भाजपा की दिल्ली इकाई में संगठनात्मक पुनर्गठन की तैयारी | Image: facebook

Delhi BJP : दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के एक महीने बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई संगठनात्मक पुनर्गठन की तैयारी कर रही है। पार्टी नेताओं ने रविवार को यह जानकारी दी। संगठनात्मक चुनाव बूथ, मंडल, जिला और राज्य स्तर की समितियों में होंगे।

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि संगठनात्मक पुनर्गठन प्रक्रिया ‘संगठन पर्व’ के रूप में मनाई जा रही है और यह इस सप्ताह आयोजित की जाएगी। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने वरिष्ठ नेता महेंद्र नागपाल को दिल्ली का चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है, साथ ही दो सह-चुनाव अधिकारी - योगेश आत्रेय और विजय सोलंकी को भी इस प्रक्रिया की निगरानी के लिए नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें: बीजेपी ने बदली परंपरा! यूपी में कुछ यूं हुए जिलाध्यक्षों के नाम घोषित

सचदेवा ने कहा कि भाजपा सामूहिक नेतृत्व के माध्यम से काम करती है तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठनात्मक ढांचे का हिस्सा बनने का अवसर प्रदान करके आंतरिक लोकतंत्र सुनिश्चित करती है।

Advertisement

(PTI की इस खबर में सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया गया है)

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड