प्रयागराज में बारिश से संगम क्षेत्र का जलस्‍तर बढ़ा, गुजरात में उफान पर झरना; झारखंड के निचले इलाकों में जलभराव के बाद ALERT

प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है, गुजरात और झारखंड में भी बारिश से हालात खराब होते जा रहे हैं जिसके बाद तटीय इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
river water level
नदियों का जलस्तर बढ़ा | Image: ANI

River Water Level Update: भारत के उत्तरी राज्यों में लगातार हो रही बारिश के चलते प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। हालांकि फिलहाल दोनों नदियां खतरे के निशान से नीचे हैं, लेकिन तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को प्रशासन ने अलर्ट किया है।

फाफामऊ (गंगा) का जलस्तर 75.89 मीटर (पिछले 24 घंटे में 6 सेमी की बढ़ोतरी), छतनाग (गंगा) का जलस्तर 71.07 मीटर (17 सेमी की वृद्धि दर्ज), नैनी (यमुना) का जलस्तर 71.84 मीटर (27 सेमी का उछाल) दर्ज किया गया है। यह जानकारी सिंचाई विभाग द्वारा जारी की गई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने नाविकों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है और संभावित बाढ़ क्षेत्रों में निगरानी तेज कर दी गई है।

गुजरात: डांग में उफान पर गिरीधोध झरना

गुजरात के डांग के वघई में लगातार बारिश के कारण गिरीधोध झरना पूरी तरह उफान पर है। पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को झरने के आसपास जाने से मना किया गया है।

झारखंड: रांची के निचले इलाकों में जलभराव

रांची में लगातार भारी बारिश के चलते हरमू नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया है, जिससे आमजनजीवन प्रभावित हुआ है। नगर निगम की टीमें राहत कार्यों में जुटी हैं।

Advertisement

प्रशासन की तैयारी और जनता के लिए सलाह

फिलहाल खतरे की कोई तत्काल आशंका नहीं, लेकिन निगरानी बढ़ाई गई है। नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी दी गई है। इसके अलावा बारिश की स्थिति बनी रही तो अगले 48 घंटों में स्थिति गंभीर हो सकती है। 

यह भी पढ़ें : 'मेरा एडमिशन करा दो...', बच्ची ने लगाई गुहार तो CM योगी ने दिया जवाब

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड