अपडेटेड 26 May 2025 at 17:18 IST

PM Kisan scheme 2025: 20वीं किस्त से पहले जरूर करें ये 3 काम, नहीं तो अटक सकते हैं 2000 रुपये; लिस्ट में देखें नाम

प्रधानमंत्री मोदी ने 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को जारी की थी। अब 20वीं किस्त जून 2025 के किसी भी सप्ताह में आ सकती है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।

Follow : Google News Icon  
Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana
पीएम किसान योजना की जल्द 20वीं लिस्ट आ सकती है. | Image: ANI/Facebook

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi: अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana 2025) के लाभार्थी हैं तो आपके लिए यह खबर बेहद जरूरी है। सरकार बहुत जल्द 20वीं किस्त किसानों के खातों में ट्रांसफर करने जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने फरवरी 2019 में किसानों को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के मकसद से योजना की शुरुआत की थी। देश के करोड़ों भूमिधारी किसान इसका लाभ उठा रहे हैं। हालांकि 20वीं किस्त से पहले किसानों को कुछ जरूरी काम निपटा लेने चाहिए, ताकि वो योजना से वंचित न रहें।

प्रधानमंत्री मोदी ने 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को जारी की थी। अब 20वीं किस्त जून 2025 के किसी भी सप्ताह में आ सकती है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। ऐसे में जरूरी है कि आपको कुछ बातों को ध्यान दोबारा कर लेना चाहिए।

eKYC नहीं की तो नहीं आएगी किस्त!

सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर लाभार्थी के लिए eKYC अनिवार्य है। अगर आपने eKYC नहीं करवाई है, तो आपकी अगली किस्त रोकी जा सकती है। eKYC के लिए आपको pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर आधार और मोबाइल नंबर डालना होगा, जहां ओटीपी आने के साथ आप वेरिफिकेशन कर पाएंगे। नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक आधारित KYC करवा सकते हैं।

बैंक डिटेल और आधार अपडेट जरूरी

केवाईसी के अलावा आपको अपने बैंक खाते और आधार को भी चेक या अपडेट कर लेना चाहिए। PM Kisan की राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है, इसलिए जरूरी है कि आपके पास एक सक्रिय बैंक खाता हो और वो खाता आधार कार्ड से लिंक हो। सभी जानकारी सही ढंग से फॉर्म में भरी गई हों। इसलिए अगर आप योजना के लाभार्थी हैं, तो समय रहते अपनी जरूरी जानकारियां अपडेट करें और दूसरों को भी इसकी जानकारी दें।

Advertisement

और किन वजहों से रुक सकती है किस्त?

कई बार तकनीकी या जानकारी की गलतियों के कारण भी भुगतान रुक जाता है। अगर ऐसी ही कुछ गलतियों की बात करें तो इनमें बैंक खाता या IFSC कोड गलत होना शामिल है। इसके अलावा आधार लिंक न होना, खाता बंद होना, एक से अधिक बार आवेदन देना या परिवार में कोई सदस्य इनकम टैक्स देता है तो इस स्थिति में आपकी किस्त रुक सकती है।

लिस्ट में देखें नाम

आपको लिस्ट चेक करते रहना चाहिए ताकि पता रहे कि आपका नाम लाभार्थी लिस्ट में है या नहीं है। इसकी जानकारी आपको पीएम किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर मिल जाएगी। यहां जैसे ही आप Beneficiary List जाएंगे तो आगे एक तरीके का फॉर्म भरना होगा। जहां कुछ जानकारियां आपको देनी होंगी। जब इन जानकारियों को भरने के बाद आप Get Report करेंगे तो यहां एक लिस्ट खुलकर आएगी, जहां नाम चेक किया जा सकता है।

Advertisement

यह भी पढे़ं: पीपीएफ या एफडी, किस में निवेश करना होगा फायदेमंद? जानें दोनों के लाभ

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 26 May 2025 at 17:18 IST