जब सत्ता सेवा बन जाए तो राष्ट्र निर्माण होता है जब सत्ता विरासत बन जाय तो लोकतंत्र खत्म होता है- PM मोदी का कांग्रेस पर हमला

पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा जब सत्ता सेवा बन जाता है तो राष्ट्र निर्माण होता है, जब सत्ता विरासत बन जाए तो लोकतंत्र खत्म होता है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi In Lok Sabha
PM Modi In Lok Sabha | Image: Sansad TV

PM Modi In Lok Sabha: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली में आपको कई स्थान ऐसे मिलेंगे जहां कुछ परिवारों ने म्यूजियम बना कर रखा है। जनता जनार्दन के पैसों से काम हो रहा है, हमनें पीएम म्यूजियम बनाया है, जिसमें पहले पीएम से मेरे से पूर्व पीएम के बारे में सबकुछ बताया गया है। जब सत्ता सेवा बन जाता है तो राष्ट्र निर्माण होता है, जब सत्ता विरासत बन जाए तो लोकतंत्र खत्म होता है।

पीएम मोदी ने कहा कि हम जहर की राजनीति नहीं करते, हम स्टैच्यू आफ यूनिटी बनाते हैं, हम देश को जोड़ते हैं।  आजकल अर्बन नक्सल की बातें खुलेआम लोग बोलते हैं। अर्बन नक्सल की भाषा को बोलने वाले ना देश को समझ सकते हैं ना संविधान को समझ सकते हैं। हमने आर्टिकल 370 की दीवार गिरा दी। अब देशवासियों को उनके अधिकार मिल रहे हैं। हमारा संविधान भेदभाव करने का अधिकार नहीं देता है। जो लोग जेब में संविधान लेकर घूमते हैं उन्होंने मुस्लिम महिलाओं को किस हाल में रखा था। हमारे लिए जो पीछे हैं, जो आखिरी हैं, उसकी तरफ हमारा ध्यान ज्यादा है।

हमने गरीब को झूठे नारे नहीं दिए, हमने सच्चा विकास दिया- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा देश ने 5 दशक तक गरीबी हटाओ का नारा सुना लेकिन हमने गरीब को झूठे नारे नहीं दिए, हमने सच्चा विकास दिया है। 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। आज 4 करोड़ गरीबों को पक्के मकान मिले हैं। हमने 12 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाकर बहनों-बेटियों की मुश्किलें दूर कीं। जिसने गरीबी को जिया है उसे पता हैकि पक्की छत का मतलब क्या होता है।

Advertisement

पीएम मोदी का राहुल गांधी पर कटाक्ष

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग गरीबों की झोपडियों में फोटो सेशन करा कर मनोरंजन करते हैं उन्हें संसद की बात बोरिंग ही लगेगी। हमारा प्रयास समस्या के समाधान पर होता है, हम समर्पित भाव से प्रयास करते हैं। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: लाखों करोड़ रुपये की हमने बचत की, लेकिन इसका इस्तेमाल शीशमहल के लिए नहीं, जनता के लिए किया- PM मोदी का केजरीवाल पर हमला

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड