संजय रॉय के फोन में मिली अश्लील वीडियो, 'पत्नी से होता था झगड़ा, घर से आती थी चिल्लाने की आवाजें'
रिपब्लिक टीवी से बात करते हुए संजय रॉय के पड़ोसी ने भी कबूला की वो हमेशा अपनी पत्नी से झगड़ता रहता था। यहां तक की घर से चीखने चिल्लाने की आवाजें आती थी।
- भारत
- 3 min read

Kolkata Doctor Murder: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी संजय रॉय ने CBI पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं। CBI को संजय रॉय के फोन से अश्लील वीडियो मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक संजय रॉय एग्रेसिव नेचर का है। जांच में सामने आया कि संजय रॉय की पत्नी ने भी घरेलू हिंसा को लेकर उसकी शिकायत की थी।
रिपब्लिक टीवी से बात करते हुए संजय रॉय के पड़ोसी ने भी कबूला की वो हमेशा अपनी पत्नी से झगड़ता रहता था। यहां तक की घर से चीखने चिल्लाने की आवाजें आती थी। संजय रॉय ने 4 शादियां की हैं। उसकी 3 पत्नियां उसके एग्रेसिव नेचर के कारण उसे छोड़कर चुकी हैं। आरोपी संजय रॉय को शराब पीनी की भी लत थी। डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में CBI संजय रॉय से लगातार पूछताछ कर रही है।
माता-पिता ने लगाए आरोप
पिछले सप्ताह आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी। कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर CBI मामले की जांच कर रही है। डॉक्टर के माता-पिता ने केंद्रीय जांच एजेंसी को उन लोगों के नाम भी उपलब्ध कराए, जिन पर उन्हें सरकारी अस्पताल में उनकी बेटी की हत्या से जुड़े होने का शक है। CBI के एक अधिकारी ने भाषा को बताया, 'माता-पिता ने हमें बताया कि उन्हें अपनी बेटी के यौन उत्पीड़न और हत्या के पीछे कई लोगों के शामिल होने का शक है। उन्होंने हमें आरजी कर अस्पताल में अपनी बेटी के साथ काम करने वाले कुछ इंटर्न और डॉक्टरों के नाम बताए हैं।'
CBI ने इस मामले में कम से कम 30 नामों पर ध्यान केंद्रित किया है, जिन्हें पूछताछ के लिए बुला जाएगा। CBI ने शुक्रवार को अस्पताल के उस कर्मी और इंटर्न को तलब भी किया था, जो घटना की रात डॉक्टर के साथ ड्यूटी पर थे। बता दें, महिला डॉक्टर का शव 9 अगस्त को आरजी कर अस्पताल के सेमिनार हॉल में मिला था।
Advertisement
CCTV खंगाल रही CBI
अभया के साथ हुए रेप और मर्डर केस की जांच कर रही CBI सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि घटना से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आ सकती है। इस बात का भी खुलासा हो सकता है कि आखिर इस घटना में कितने लोग शामिल हैं। CCTV फुटेज में मुख्य आरोपी संजय रॉय को घटना वाली रात 11 बजे अस्पताल में पहली बार देखा गया। इसके महज 30 मिनट के भीतर ही संजय रॉय अस्पताल से बाहर चला गया। जांच में सामने आया कि संजय रॉय एक मरीज से मिलने आया था, जिसको मामले के मुख्य आरोपी ने ही अस्पताल में एडमिट करवाया था।
ये भी पढ़ें: कोलकाता रेप-मर्डर: मायावती ने ममता सरकार को घेरा, बोलीं- TMC अपने बचाव में धार्मिक रंग देने में लगी