अपडेटेड 7 August 2024 at 18:18 IST
'पाकिस्तान का आम चूसने के लिए राहुल गांधी इतना बेताब क्यों हैं', मैंगो डिप्लोमेसी पर भड़के BJP नेता
पाकिस्तानी उच्चायुक्त की ओर से 7 भारतीय सांसदों को आम भेजे जाने पर भारत में बवाल शुरु हो गया है।
- भारत
- 2 min read

पाकिस्तानी उच्चायुक्त की ओर से 7 भारतीय सांसदों को आम भेजे जाने पर भारत में बवाल शुरु हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने पाकिस्तान की मैंगो डिप्लोमेसी को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा है।
बीजेपी नेता प्रेम शुक्ला ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा, "राहुल गांधी को पाकिस्तान आम भेज रहा है। पाकिस्तान का आम चूसने के लिए राहुल गांधी इतना बेताब क्यों हैं? पाकिस्तान से आम लेकर राहुल गांधी प्रसन्न क्यों हैं, इसका उत्तर उनको देना पड़ेगा। आज कौन सा मौका है, बांग्लादेश के हिन्दुओं के नरसंहार का मौका है? कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और सज्जन वर्मा जो बयान दे रहे हैं तो क्या पाकिस्तान से आम लेकर भारत में नरसंहार का पैगाम स्वीकार रहे हैं।"
राहुल को यूपी के आम में मिठास नहीं दिखती- अनुराग ठाकुर
वहीं बीजेपी सासंद अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिनका प्रेम जहां पर हैं, वहां से आम आएंगे। कुछ लोगों को यूपी के आम में खोट नजर आता था, उनको यूपी के आम की मिठास नजर नहीं आती, पाकिस्तान के आम उनको ज्यादा पंसद आते हैं।
Advertisement
राहुल ने पाकिस्तान के आम क्यों स्वीकर किए- मनोज तिवारी
दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि पाकिस्तान से राहुल गांधी सहित कई और लोगों को आम आए हैं। बड़े चाव से ये लोग खा रहे हैं, इनको पाकिस्तान की बातें भी अच्छी लगती हैं। पाकिस्तान में राहुल गांधी के बहुत चाहने वाले भी हैं। आपको पाकिस्तान के आम स्वीकार करना चाहिये क्या ? यूपी के आम आपको स्वीकार नहीं है तो राहुल गांधी पाकिस्तान के भी नहीं होने चाहिए।
Advertisement
पाकिस्तान की मैंगो डिप्लोमेसी
पाकिस्तान मैंगो डिप्लोमेली के जरिए भारत के विपक्षी सांसदों से संपर्क साधने की कोशिश कर रहा है। खबरों के मुताबिक दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायुक्त ने बुधवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित 7 भारतीय सांसदों को आम के कार्टन भिजवाए हैं। एक दूसरे के प्रति रिश्तें में मधुरता के तौर पर मैंगो डिप्लोमेसी का इस्तेमाल होता रहा है।
पाकिस्तान उच्चायुक्त की ओर जिन विपक्षी सांसदों को आम भिजवाए गए उनमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल, तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर, रामपुर से समाजवादी सांसद मोहिबुल्लाह नदवी, एसपी सांसद जिया उर रहमान बर्क, गाजीपुर सांसद अफजल अंसारी और कैराना से एसपी सांसद इकरा हसन शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें: सुलग रहा बांग्लादेश और पाकिस्तान कर रहा मैंगो डिप्लोमेसी
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 7 August 2024 at 18:18 IST