योगी के मंत्री और कांग्रेस में ठनी, प्रियंका के वायनाड से उम्मीदवार बनने पर पूछा- UP क्यों छोड़ा?

Wayanad By Election : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा केरल के वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी और उस इसी की साथ सक्रिय राजनीति में उनकी एंट्री हो जाएगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi
Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi | Image: PTI

Wayanad By Election : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ( Priyanka Gandhi Vadra) केरल के वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी और उस इसी की साथ सक्रिय राजनीति में उनकी एंट्री हो जाएगी। राहुल गांधी के वायनाड की सीट छोड़ने के बाद से ही कांग्रेस कार्यकर्ता प्रियंका गांधी को वायनाड से उम्मीदवार बनाए जाने की मांग कर रहे थे।

प्रियंका गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने की घोषणा के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। यूपी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दिल्ली में रहते आए हैं, लेकिन दिल्ली में चुनाव लड़ लड़ते हैं। दिल्ली में इनकी मोहब्बत की दुकान क्यों नहीं चल रही है ? प्रियंका गांधी ने कहा था लड़की हूं, लड़ सकती हूं, लड़ सकती होती तो यूपी में क्यों नहीं लड़ी, क्यों यहां से भाग गईं?

यूपी प्रभारी होने के बाद भी यूपी छोड़कर क्यों भाग गईं- दिनेश प्रताप सिंह

दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि इन लोगों की मोहब्बत की दुकान दिल्ली में क्यों नहीं चलती है? राहुल गांधी परजीवी हैं, अपनी बदौलत रायबरेली से सांसद नहीं बन सकते थे। मैंने तो सिर्फ राजनीति सवाल किया था, आप क्यों दिल्ली से चुनाव नहीं लड़ सकती? आप यूपी प्रभारी होने के बाद भी यूपी छोड़कर क्यों भाग गईं?

Advertisement

प्रियंका गांधी वायनाड लोकसभा सीट से लड़ेंगी उपचुनाव

चुनाव आयोग ने 47 विधानसभा क्षेत्रों और 1 संसदीय क्षेत्र वायनाड में 13 नवंबर को उपचुनाव करने का ऐलान किया। इस बीच कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उपचुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा को मैदान में उतारा है। इसके साथ ही प्रियंका गांधी वाड्रा की राजनीति में एंट्री होने जा रही है। वहीं उपचुनाव का परिणाम 20 नवंबर को घोषित किया जाएगा। बता दें, लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट पर जीत हासिल की थी।

Advertisement

हालांकि पार्टी ने जून में ही इसका ऐलान कर दिया था कि वह राहुल गांधी के इस्तीफे से खाली हुई वायनाड सीट से चुनाव लड़ेंगी। वायनाड से निर्वाचित होने पर वह पहली बार किसी सदन की सदस्य बनेंगी। वह 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सक्रिय राजनीति में उतरी थीं। उसके बाद से वह पार्टी महासचिव की जिम्मेदारी निभा रही हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा वायनाड लोकसभा उपचुनाव की घोषणा के तुरंत बाद कांग्रेस ने प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी वाली सूची जारी की।

इसे भी पढ़ें: विधायक दल के नेता चुने गए नायब सिंह सैनी, CM पद की लेंगे शपथ

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड