अपडेटेड 10 August 2024 at 08:06 IST

'जो 17 महीने जेल में बिताए उसका हिसाब कौन देगा?' मनीष सिसोदिया को लेकर संजय सिंह ने उठाए सवाल

दिल्ली शराब घोटाले में जेल में बंद मनीष सिसोदिया की जमानत पर संजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र और संविधान की जीत है।

Follow : Google News Icon  
Sanjay Singh on Manish Sisodia Bail
Sanjay Singh on Manish Sisodia Bail | Image: ANI

Sanjay Singh on Manish Sisodiya Bail: दिल्ली शराब घोटाले में जेल में बंद मनीष सिसोदिया करीब 17 महीने बाद जमानत पर बाहर आ गए हैं। हालांकि उन्हें कुछ शर्तों का पालन करना होगा। सिसोदिया के रिहा होने पर 'आप' में खुशी का माहौल है। इस बीच आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने पूर्व उपमुख्यमंत्री की जमानत को लोकतंत्र और संविधान की जीत करार दिया है।

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और AAP नेता मनीष सिसोदिया को जमानत मिलने पर AAP सांसद संजय सिंह ने कहा- 'हमें खुशी है कि वह जेल से रिहा हो गए हैं... यह लोकतंत्र और संविधान की जीत है।'

'सिसोदिया ने जो 17 महीने जेल में बिताएं... कौन देगा हिसाब?'

इस बीच संजय सिंह ने सवाल उठाते हुए पूछा कि मनीष सिसोदिया ने जो 17 महीने जेल में बिताएं हैं उसका हिसाब कौन देगा? सिसोदिया के परिवार को जो मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना हुई उसका हिसाब कौन देगा?

तिहाड़ से बाहर आते ही सरकार पर साधा निशाना

तिहाड़ से बाहर आते ही मनीष सिसोदिया ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा- 'अगर कोई तानाशाही सरकार सत्ता में आती है और विपक्षी नेताओं को जेल में डाल देती है, तो इस देश का संविधान उनकी रक्षा करेगा। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि संविधान की इस ताकत से अरविंद केजरीवाल जेल से भी बाहर आएंगे। सुबह जब से यह आदेश आया है, मेरा रोम-रोम बाबा साहब का ऋणी महसूस कर रहा है। समझ नहीं आ रहा कि हम बाबा साहब का ऋण कैसे चुकाएंगे'

Advertisement

26 फरवरी 2023 में हुई थी गिरफ्तारी

बता दें कि मनीष सिसोदिया को CBI ने 26 फरवरी, 2023 को दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 में कथित अनियमितताओं के लिए गिरफ्तार किया था। बाद में यह नीति रद्द कर दी गई थी। इसके बाद ED ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 9 मार्च, 2023 को गिरफ्तार किया था। धनशोधन का यह मामला CBI की FIR से जुड़ा था। सिसोदिया ने 28 फरवरी, 2023 को दिल्ली कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। उनके पास शिक्षा मंत्रालय का भी प्रभार था। सिसोदिया ने जमानत दिए जाने का अनुरोध करते हुए कहा था कि वह 17 महीने से हिरासत में हैं और उनके खिलाफ मुकदमा अभी तक शुरू नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में बवाल के बीच 'हरे कृष्ण हरे राम' के नारे, सड़कों पर उतरे लाखों हिंदू ने किया प्रदर्शन

Advertisement

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 10 August 2024 at 08:06 IST