अपडेटेड 10 August 2024 at 09:44 IST

बांग्लादेश में बवाल के बीच 'हरे कृष्ण हरे राम' के नारे, सड़कों पर उतरे लाखों हिंदू ने किया प्रदर्शन

Bangladesh Crisis: अल्पसंख्यक हिंदुओं की हत्या और मंदिरों को नष्ट करने के विरोध में हजारों हिंदू ढाका की सड़कों पर उतरे।

Bangladesh Crisis News: बांग्लादेश में शेख हसीना के इस्तीफे और देश छोड़कर जाने के बाद भी बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। पड़ोसी मुल्क में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। वैसे तो बांग्लादेश में प्रोटेस्ट हसीना सरकार के खिलाफ शुरू हुआ था। देखते ही देखते प्रदर्शन हिंसा में तब्दील हो गया और इसका शिकार बना बांग्लादेश का अल्पसंख्यक हिंदू। प्रदर्शनकारी हिंदुओं की हत्या कर रहे हैं। उनके घरों को मंदिरों को जला रहे हैं। अब हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार को लेकर हजारों लोग सड़कों पर उतरे और प्रदर्शन किया।

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों (हिंदू, ईसाई समेत अन्य) के खिलाफ हिंसा भड़क गई है। अल्पसंख्यक हिंदुओं की हत्या और मंदिरों को नष्ट करने के विरोध में ढाका की सड़कों पर हजारों हिंदू उतरे। भारी संख्या में प्रदर्शन कर रहे हिंदुओं ने ढाका की सड़कों पर 'हरे कृष्ण हरे राम' का नारा लगाया। सामने आए वीडियो में भारी तादाद में भीड़ देखी जा सकती है। क्लिप में सभी को एक सुर में 'हरे कृष्ण हरे राम' का नारा लगाते सुना जा सकता है।  

महिलाओं को बनाया जा रहा शिकार

इससे पहले बांग्लादेश से हिंसा की तस्वीरें सामने आई थी जो दिल दहला देने वाली रहीं। वहां घरों में घुसकर महिलाओं और बेटियों को शिकार बनाया गया। एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें करीब दर्जनभर लोगों को एक नाबालिग लड़की को उठाकर ले जाते देखा गया। जानकारी के अनुसार वीडियो 8 अगस्त का बताया गया। गुरुवार की दोपहर को नोआखली जिले में दिनदहाड़े एक नाबालिग हिंदू लड़की को इस्लामवादियों ने अगवा कर लिया। स्थानीय लोगों ने बाद में इस घटना की सूचना बांग्लादेशी सेना को दी। सेना को जानकारी मिलने के बाद तलाशी अभियान चलाया गया और बच्ची को रेस्क्यू किया गया। इसके साथ ही, सेना ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया, जबकि फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: भारत ने हसीना की बचाई जान तो बेटे की दो टूक-भारत बने दुनिया का लीडर, PM मोदी को लेकर कह दी बड़ी बात

Advertisement

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 10 August 2024 at 07:22 IST