Delhi: कौन हैं राजा इकबाल सिंह? जिन्होंने अकाली दल छोड़ थामा बीजेपी का दामन, 5 साल में पार्षद से मेयर तक का पूरा किया सफर

Raja Iqbal Singh: दिल्ली को अपना नया मेयर मिल गया है। बीजेपी नेता राजा इकबाल सिंह दिल्ली नगर निगम के नए मेयर चुने गए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Raja Iqbal Singh, New Mayor of Delhi
Raja Iqbal Singh, New Mayor of Delhi | Image: @RajaiqbalSingh3/ X

Raja Iqbal Singh: दिल्ली को अपना नया मेयर मिल गया है। बीजेपी नेता राजा इकबाल सिंह दिल्ली नगर निगम के नए मेयर चुने गए हैं। बीजेपी के पक्ष में 133 तो कांग्रेस के पक्ष में महज 8 वोट पड़े। वहीं मेयर चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा और चुनावों से दूर रही।

दिल्ली के मेयर चुने जाने के बाद राजा इकबाल सिंह ने कहा कि दिल्ली की सफाई व्यवस्था में सुधार करना, कूड़े के पहाड़ों को हटाना, जल भराव की समस्या का स्थाई समाधान करना एवं दिल्ली निगम के संस्थानों द्वारा दिल्ली की जनता को सभी मूलभूत तथा आवश्यक सुविधा प्रदान करना हमारा लक्ष्य होगा। हमारी सभी नीतियों के केंद्र बिंदु सफाई व्यवस्था शिक्षा एवं स्वस्थ रहेंगे।

पूरी लगन और मेहनत के साथ कार्य करेंगे- राजा इकबाल सिंह

नए मेयर ने कहा कि हम सब मिलकर दिल्ली के विकास के लिए जनता की सुविधाओं एवं उपरोक्त सभी लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पूरी लगन और मेहनत के साथ कार्य करेंगे। मैं दोबारा से अपने सभी निगम पार्षदों का धन्यवाद करता हूं क्योंकि हमने पिछले ढाई साल से एक ऐसा समय देखा था जहां पर फंड के अभाव में हम सब के चेहरे मुरझा गए थे, मगर अब निगम के अंदर कमल खिल गया है यह आप लोगों के बदौलत है।

Advertisement

कौन हैं राजा इकबाल सिंह?

राजा इकबाल सिंह भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं, हालांकि उन्होंने राजनीति की शुरूआत शिरोमणि अकाली दल से की थी। उनके ससुर जीटीबी नगर से पार्षद रह चुके हैं, जबकि उनके साले अब भी अकाली राजनीति में सक्रिय हैं। खुद राजा इकबाल सिंह भी जीटीबी नगर से पार्षद रह चुके हैं और सितंबर 2020 तक निगम के सिविल लाइंस जोन के प्रमुख रहे।

Advertisement

शिरोमणी अकाली दल छोड़ थामा बीजेपी का दामन

वहीं, उसी महीने शिरोमणी अकाली दल ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के विरोध में नरेंद्र मोदी सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। इसके बाद अकाली दल ने राजा इकबाल सिंह से निगम के पदों से इस्तीफा देने को कहा, लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। लगभग नौ महीने बाद, बीजेपी ने राजा इकबाल सिंह को उत्तर दिल्ली नगर निगम का मेयर नियुक्त किया। यह वही समय था जब दिल्ली में अकाली राजनीति कमजोर हो रही थी और कई अकाली नेता बीजेपी में शामिल हो रहे थे। अब राजा इकबाल सिंह दिल्ली नगर निगम के मेयर हैं। 

इसे भी पढ़ें: Delhi: राजा इकबाल बने दिल्ली के नए मेयर, कांग्रेस चारों खाने चित

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड