Delhi: राजा इकबाल सिंह बने दिल्ली के नए मेयर, कांग्रेस चारों खाने चित, किसको मिले कितने वोट? AAP फ्रेम से बाहर

Raja Iqbal Singh: भाजपा उम्मीदवार राजा इकबाल सिंह दिल्ली के नए महापौर चुने गए हैं। बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में 133 तो कांग्रेस को 8 वोट मिले।

Follow : Google News Icon  
Raja Iqbal becomes the new mayor of Delhi
Raja Iqbal becomes the new mayor of Delhi | Image: ANI

Raja Iqbal Singh: भाजपा उम्मीदवार राजा इकबाल सिंह दिल्ली के नए महापौर चुने गए हैं। बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में 133 तो कांग्रेस को 8 वोट मिले। वहीं आम आदमी पार्टी इस पूरे चुनाव ये दूर रही। आप ने पहले ही चुनाव न लड़ने का ऐलान किया था।

दिल्ली के मेयर चुने जाने के बाद राजा इकबाल सिंह ने कहा कि दिल्ली की सफाई व्यवस्था में सुधार करना, कूड़े के पहाड़ों को हटाना, जल भराव की समस्या का स्थाई समाधान करना एवं दिल्ली निगम के संस्थानों द्वारा दिल्ली की जनता को सभी मूलभूत तथा आवश्यक सुविधा प्रदान करना हमारा लक्ष्य होगा। हमारी सभी नीतियों के केंद्र बिंदु सफाई व्यवस्था शिक्षा एवं स्वस्थ रहेंगे।

पूरी लगन और मेहनत के साथ कार्य करेंगे- राजा इकबाल सिंह

नए मेयर ने कहा कि हम सब मिलकर दिल्ली के विकास के लिए जनता की सुविधाओं एवं उपरोक्त सभी लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पूरी लगन और मेहनत के साथ कार्य करेंगे। मैं दोबारा से अपने सभी निगम पार्षदों का धन्यवाद करता हूं क्योंकि हमने पिछले ढाई साल से एक ऐसा समय देखा था जहां पर फंड के अभाव में हम सब के चेहरे मुरझा गए थे, मगर अब निगम के अंदर कमल खिल गया है यह आप लोगों के बदौलत है। 

Advertisement

हम सभी दिल्ली की काया पलटेंगे- प्रवीण खंडेलवाल

MCD मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि अब भाजपा के उम्मीदवार चुनाव जीतेंगे। अब महापौर दिल्ली का होगा और दिल्ली के विकास में केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और महापौर के नेतृत्व में नगर निगम हम सभी दिल्ली की काया पलटेंगे।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: धर्म परिवर्तन करने वाले मुल्ले...,स्वरा भास्कर को निशिकांत का करारा जवाब

Published By :
Deepak Gupta
पब्लिश्ड