'मुल्ले-मौलवियों की चमचागिरी करने वाले क्या जाने?', ममता बनर्जी के महाकुंभ को मृत्यु कुंभ बताने पर भड़के स्वामी रूपेंद्र
अध्यात्मिक नेता स्वामी रूपेंद्र ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के महाकुंभ को मृत्यु कुंभ बताने पर कड़ी नाराजगी जताई है।
- भारत
- 2 min read

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी के महाकुंभ पर दिए बयान के बाद से बवाल मच गया है। उनके बयान के खिलाफ बीजेपी नेताओं से लेकर साधु संतों तक में आक्रोश देखने को मिल रहा है। अब हाल ही में अध्यात्मिक नेता स्वामी रूपेंद्र ने उनके बयान की कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की सीएम पर हमलावर होते हुए कहा है कि मुल्ले-मौलवियों की चमचागिरी करने के अलावा जिसे कोई काम नहीं वो लोग कुंभ के बारे में क्या जाने।
विधानसभा में महाकुंभ में मची भगदड़ का मुद्दा उठाते हुए ममता बनर्जी ने बीते दिन (18 फरवरी) कहा था कि महाकुंभ मृत्यु कुंभ बन गया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि महाकुंभ में मरने वालों की वास्तविक संख्या को छिपाया गया है। हालांकि, महाकुंभ को मृत्यु कुंभ कहना उन पर भारी पड़ता नजर आ रहा है।
'मुल्ले-मौलवियों की चमचागिरी करने वाले…'
ममता बनर्जी के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ने कहा कि ये पवित्र स्नान 12 साल के बाद कुंभ में होता है। इस पर ऐसी टिप्पणी करना एक मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता है। पूरा भारत जानता है कि ममता बनर्जी की भूमिका मुस्लिम प्रस्थ रही है। मुल्ले-मौलवियों की चमचागिरी करने के अलावा जिसे कोई काम नहीं वो लोग कुंभ के बारे में क्या जाने।
राजनीतिक रोटियां सेंकने के सनातन पर प्रहार कर रहीं- रुपेंद्र
अध्यात्मिक नेता रूपेंद्र प्रकाश ने आगे यूपी सरकार की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वहां (प्रयागराज) व्यवस्था की है वो सराहनीय है। ऐसी व्यवस्था देना असंभव काम है। ममता बनर्जी को ऐसी बयानबाजी से बाज आना चाहिए। केवल अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए ऐसे सनातन पर आप एक प्रकार से प्रहार कर रही हैं। इससे प्रतीत होता है कि आपको इस देश की संस्कृति से प्यार नहीं है और आप इस देश की संस्कृति को मानती भी नहीं है।
Advertisement
महंत राजू दास ने की माफी की मांग
इससे पहले अयोध्या हनुमान गढ़ी मंदिर के महंत राजू दास ने ममता बनर्जी के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को अपने शब्दों के लिए माफी मांगनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: 'सनातन के प्रति उनकी मानसिकता...', महाकुंभ को मृत्यु कुंभ बताने पर भड़का संत समाज, ममता बनर्जी से की माफी की मांग