बाजवा पर FIR हुई दर्ज तो पंजाब में कांग्रेस और AAP भिड़े, पवन खेड़ा ने मान सरकार पर उठाए सवाल- यहां पुलिस भी सुरक्षित नहीं

पंजाब में कानून व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस आमने-सामने आ गई है। प्रताप सिंह बाजवा पर केस दर्ज होने को लेकर पवन खेड़ा ने मान सरकार पर सवाल उठाए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pawan Khera raised questions on Mann government
Pawan Khera raised questions on Mann government | Image: PTI

Punjab Law and Order :  पंजाब में कानून व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) और कांग्रेस (Congress) आमने-सामने आ गई है। कांग्रेस नेता और विधानसभा में नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा (Pratap Singh Bajwa) पर केस दर्ज होने को लेकर पवन खेड़ा ने भगवंत मान सरकार पर सवाल उठाए हैं।

पवन खेड़ा ने कहा कि पंजाब में लॉ एंड आर्डर खराब है यह तो सबको मालूम है लेकिन यहां लॉ एंड आर्डर पर सवाल पूछने पर सजा मिल जाती है, पर्चा दर्ज हो जाता है। कहीं और अगर आप सवाल पूछोगे तो जवाब मिलेगा, जांच होगी, कार्यवाही होगी, यहां कार्रवाई हमारे बाजवा जी पर हो रही है। अगर आपमें (भगवंत मान) हिम्मत है तो करवाई उन पर करिए जो यहां पर लॉ एंड आर्डर बिगड़ रहे हैं, क्या आप उनसे मिले हुए हैं हमारा यह सवाल है आपसे।

पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की हालत खराब, पुलिस तक महफूज नहीं- पवन खेड़ा

पवन खेड़ा ने तल्ख अंदाज में कहा कि क्या मुख्यमंत्री को दिखता नहीं है ग्रेनेड गिर रहे हैं, नहीं मालूम पड़ रहा है उनको, पुलिस तक महफूज नहीं है ऐसी हालत है लॉ एंड ऑर्डर की। अभी राजा बडिंग बता रहे थे कि बाजवा का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने वही बात कह दी जो अखबारों में भी छप चुकी है। आज बाजवा जी पर पर्चे दर्ज हुए हैं, कल आप लोगों पर होंगे, यह धमकाकर सरकार चलाना, यह समझते नहीं है पंजाब में धमकियों का हम पर कोई असर नहीं होगा।

Advertisement

मान को पंजाब के इंटेलिजेंस का पता है, ना अपनी पार्टी के अंदर का- पवन खेड़ा

मुख्यमंत्री भगवंत मान  पर निशाना साधते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि उनको ना पंजाब के इंटेलिजेंस का पता है, ना अपनी पार्टी के अंदर का पता है। हमको और आपको उनकी पार्टी के बारे में ज्यादा पता है। पंजाब कभी झुका है दिल्ली के सामने जो ये झुकाएंगे। पंजाब दिल्ली (अरविंद केजरीवाल) के आगे नहीं झुकेगा।

Advertisement

प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ केस दर्ज

पंजाब में 50 बम आने बयान को लेकर कांग्रेस नेता और विधानसभा में नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा पर मोहाली के साइवर क्राइम थाने में FIR दर्ज हुई है। सीएम भगवंत मान ने प्रताप सिंह बाजवा से उनके 50 बम वाले बयान को लेकर उनसे इन्फोर्मेशन का सोर्स पूछा है। जवाब में बाजवा ने कहा कि सालों तक सरकार में रहने के कारण दिल्ली से पंजाब तक उनके सूत्र हैं। 

इसे भी पढ़ें: गुना पत्थरबाजी में दिग्विजय की एंट्री, जुलूस निकालने पर ही उठाए सवाल
 

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड