MP: गुना पत्थरबाजी कांड में दिग्विजय सिंह की एंट्री, जुलूस निकालने पर ही उठाए सवाल, कहा- डबल इंजन सरकार की मानसिकता है...

मध्य प्रदेश के गुना में हनुमान जयंती के जुलूस पर हुई पत्थरबाजी को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कई प्रश्न उठाए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Digvijay Singh
Digvijay Singh | Image: PTI

Digvijay Singh: मध्य प्रदेश के गुना में हनुमान जयंति के जुलूस पर हुई पत्थरबाजी को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कई प्रश्न उठाए हैं। उन्होंने कहा कि क्या कारण है के कुछ ऐसे संगठन जो की नफरत फैलाते हैं, जो कि दंगे-फसाद करते हैं, उनको क्यों इजाजत दी जाती है कि वह जुलूस के रूप में डीजे लगाकर मस्जिदों के सामने से निकले। यह प्रशासन क्यों मंजूरी देता है, नहीं देना चाहिए।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि यदि आप देखेंगे कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन है, उसका पालन नहीं हो रहा है। मैंने सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन करने के लिए हाईकोर्ट में रिट दायर कर रखी है, वो 3 साल से लंबित है उसकी तारीख नहीं मिल रही है। अगर ईमानदारी के साथ माननीय सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन का पालन सरकार करें तो कहीं दंगे फसाद नहीं होंगे, लेकिन यह डबल इंजन की सरकार की मानसिकता है कि नफरत फैलाकर दंगा फसाद करने की राजनीतिक लाभ लेने की।

भाजपा का, संघ का धर्म से कोई लेना-देना नहीं- दिग्विजय सिंह

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम ने कहा कि अब धीरे-धीरे लोगों के बात समझ में आ रही है कि भाजपा का, संघ का धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। उनको तो नफरत फैला कर दंगे फसाद करना और उसके आधार पर राजनीतिक रोटियां सेकना, यही उनका धर्म है, यही उनकी राजनीति है, इसलिए हम उसका विरोध करते हैं।

Advertisement

महात्मा गांधी की हत्या करने वाला देशभक्त नहीं हो सकता- दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह ने कहा कि मेरा तो केवल यही कहना है कि जो विचारधारा नफरत फैलाकर महात्मा गांधी जैसे संत की हत्या की हो, आज भी वह उसी रास्ते पर चल रहे हैं। उनके सांसद, उनके द्वारा चयनित प्रोफेसर, वह नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहते हैं। महात्मा गांधी की हत्या करने वाला कभी देशभक्त नहीं हो सकता है, वह गद्दार है, देशद्रोही है और ऐसे विचारों को रखने वाले लोगों पर भी प्रश्नचिन्ह लगता है। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: वक्फ कानून के बाद अब आएगा UCC? हरियाणा की रैली से PM मोदी ने दिया संकेत
 

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड