अपडेटेड 8 May 2024 at 20:58 IST
सैम पित्रोदा का राहुल से क्या है कनेक्शन? स्मृति ने बताया, बोलीं-गांधी परिवार ने रिश्ता कहां तोड़ा?
सैम पित्रोदा के बयान को लेकर कांग्रेस फिर एक बार घिरती हुई नजर आ रही है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी गांधी परिवार पर एक बार फिर हमला बोल दिया।
- भारत
- 2 min read

Smriti Irani on Gandhi family : लोकसभा चुनाव के बीच सैम पित्रोदा के बयान को लेकर कांग्रेस फिर एक बार घिरती हुई नजर आ रही है। पूर्वी भारत और उत्तर भारत के रंग-रूप पर सैम पित्रोदा ने जो बयान दिया है, उससे राजनीति में भूचाल आ गया है, वहीं विवादित बयानबाजी के बाद उन्हें इंडियन ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा तक देना पड़ गया है और कांग्रेस ने इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है। लेकिन इस्तीफा देने के बाद भी राजनीतिक गलियारों में हलचल कम नहीं हुई है, बल्कि लगातार उनके बयान का विरोध हो रहा है, इसी बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी गांधी परिवार पर एक बार फिर हमला बोल दिया।
केंद्रीय मंत्री और अमेठी से बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कहा, ‘वे (सैम पित्रोदा) जीवन भर गांधी परिवार के सलाहकार रहे हैं। सलाह कोई पत्र देकर नहीं दी जाती है, जीवन भर साथ रह कर दी जाती है। वे (राहुल गांधी) स्वयं उन्हें (सैम पित्रोदा) अंकल कहते हैं ना। अंकल कहते हैं तो मतलब रिश्ता है। रिश्ता कहां तोड़ा गांधी परिवार ने?’
सैम पित्रोदा का इस्तीफा स्वीकार
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने एक पोस्ट में लिखा कि, 'सैम पित्रोदा ने अपनी मर्जी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।'
यह भी पढ़ें : CCTV: बदमाश ने मंदिर में पूजा कर दिया वारदात को अंजाम, घर में फेंके 2 बम...फायरिंग करते हुए फरार
Advertisement
किस बयान पर फंसे सैम पित्रोदा?
इससे पहले सैम पित्रोदा की जो वीडियो सामने आई, उसमें सैम पित्रोदा कहते हैं, "भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं। यहां पूर्व के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम में रहने वाले अरब जैसे दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी जैसे दिखते हैं। हम सभी भाई-बहन हैं।"
यह भी पढ़ें : 'क्या देश बना दिया था? बुलेटप्रूफ जैकेट तक नहीं थे, आज भारत निर्यात कर रहा', नड्डा का विपक्ष पर हमला
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 8 May 2024 at 20:58 IST